---Advertisement---

दुनिया का पहला 10600Mah बैटरी वाला स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, कीमत 8000 रुपए से भी कम

पोर्टेबल पावर स्टेशन बनाने वाली कंपनी ने अपना पहला स्मार्टफोन Fossibot F101 लॉन्च कर दिया है और यह एक रग्ड स्मार्टफोन है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में 10600mah की बड़ी बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन को अलीबाबा ग्रुप की ई-कॉमर्स बेवसाइट अलीएक्सप्रेस पर लॉन्च किया गया है।

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: मार्च 21, 2023 3:32 अपराह्न | Updated: मार्च 21, 2023 4:49 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Fossibot F101: पोर्टेबल पावर स्टेशन बनाने वाली कंपनी ने अपना पहला स्मार्टफोन Fossibot F101 लॉन्च कर दिया है। यह फोन कल यानी 20 मार्च को लॉन्च किया गया है और यह एक रग्ड स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफेोन को अलीबाबा ग्रुप की ई-कॉमर्स बेवसाइट अलीएक्सप्रेस पर लॉन्च किया गया है। इस रग्ड स्मार्टफोन में 10600mah की काफी बड़ी बैटरी दी गई है और तेज साउंड के लिए बड़ा स्पीकर भी दिया गया है। आपको बता दें कंपनी ने इस फोन के लॉन्च होने से पहले ही इसे टीज कर दिया था। तो जानिए एस रग्ड स्मार्टफोन की सभी स्पेसिफिकेशन से लेकर फीचर्स तक की जानकारियों के बारे में।

ये भी पढ़ें: Tata Nexon को टक्कर देने Maruti जल्द लॉन्च करेगी Brezza Electric कार, मिल सकती है 500किमी तक की ड्राइविंग रेंज

Fossibot F101 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

एक्सट्रीम आउटडोर कंडीशन के लिए बने इस रग्ड स्मार्टफोन में पावर देने के लिए 10600mah की बड़ी बैटरी दी गई है और इतने बड़े साइज वाली बैटरी अभी तक किसी भी फोन में नहीं आती है। ये बैटरी स्टैंडबाय मोड में 44 दिनों तक चल सकती है। इसके साथ ही इसे पानी और धूल से बचाने के लिए इसमें IP68/IP69/MIL- STD-810G सर्टिफाइड रेटिंग दी गई है। इसके अलावा इसमें तेज आवाज के 3.5 वॉट का स्पीकर भी दिया गया है जो कि IP68 रेटिंग के साथ आता है। फोन की कुछ टेक्निकल स्पेसिफिकेशन नीचे दी गई हैं।

SmartphoneFossibot F101
ProcessorMediaTek Helio A22
Display5.4 inch HD+ display
CameraMain- 24MP, 5MP, 0.3MP

Front- 8MP

Battery & Charging10600Mah & 18W
Ip RatingIP68/IP69/MIL- STD-810G

 

Fossibot F101 की कीमत

20 मार्च को लॉन्च हुए FOSSIBOT F101 रग्ड स्मार्टफोन को 89.99 डॉलर यानी की 7400 रुपये की कीमत लॉन्च किया गया है। यह हैंडसेट ट्रिपल कैम सेटअप के साथ लॉन्च किया गया है।

ये भी पढ़ें: Toyota Innova Crysta डीजल वेरिएंट में की गई लॉन्च, एक क्लिक में जानें कीमत और फीचर्स

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026