---Advertisement---

Xiaomi 17T Series: वाह! गेमर्स की पहली पसंद बनेगा अपकमिंग फोन, पहली बार मिल सकता है यह खास फीचर; क्या पावरफुल होंगे एआई स्पेक्स?

Xiaomi 17T Series: शाओमी 17टी सीरीज में सिर्फ आकर्षक डिजाइन ही नहीं, बल्कि ताकतवर एआई खूबियां देखने को मिल सकती हैं। यह फोन गेमर्स का फेवरेट बन सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 21, 2026 5:48 अपराह्न

Xiaomi 17T Series
Follow Us
---Advertisement---

Xiaomi 17T Series: इंटरनेट पर पिछले काफी टाइम से शाओमी की 17 सीरीज का इंतजार किया जा रहा है। भले ही भारत में इस फोन कंपनी की बिक्री में कमी आई हो, मगर फिर भी यह टॉप-5 में बना हुआ है। अपने दमदार कैमरा सेटअप के लिए फेमस फोन कंपनी अब फोन में काफी यूनिक फीचर्स को भी शामिल करने की योजना बना रही है। ऐसे में कई ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आगामी फोन बेहद ही स्टाइलिश अवतार में जोरदार एंट्री मार सकता है।

Xiaomi 17T Series में गेमर्स को क्या मिल सकता है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाओमी 17टी सीरीज आते ही गेमर्स की पहली पसंद बन सकती है। इसके पीछे की वजह है कि इसमें एक खास फीचर को पहली बार शामिल किया जा सकता है। कंपनी इसमें 3डी आइस कूलिंग सिस्टम को जोड़ सकता है। साथ ही एक बड़ा इन बिल्ट कूलिंग फैन आने की भी संभावना है। इससे फोन में गेमिंग के दौरान हीटिंग की समस्या नहीं आएगी। साथ ही इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 9500 चिपसेट को लाने की चर्चा है, जिससे फोन में बढ़िया स्पीड और परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है। इसमें 12जीबी रैम और 512जीबी की इंटरनल स्टोरेज का विकल्प दिया जा सकता है।

शाओमी 17टी सीरीज में आएगा आकर्षक डिजाइन

कुछ अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शाओमी 17टी सीरीज फोन में काफी आकर्षक डिजाइन देखने को मिल सकता है। पीछे की तरफ, स्मूथ ग्लास या मेटल फिनिश जैसा लुक रहने की संभावना है। इससे फोन का ऑवरऑल लुक काफी प्रीमियम हो सकता है। बैक पैनल पर कैमरा सेटअप यूनिक स्टाइल के साथ दस्तक दे सकता है। फोन के किनारे काफी पतले और लुभावने रखे जा सकते हैं। साथ ही पंच होल सेल्फी कैमरा इसे अलग लुक प्रदान कर सकता है।

एआई स्पेक्स मचाएंगे धूम, जानें लीक प्राइस और लॉन्च डिटेल

वहीं, बताया जा रहा है कि इसमें कई दमदार एआई स्पेक्स देखने को मिल सकते हैं। इसमें एआई सिन डिटेक्शन, एआई सुपर नाइट मोड, एआई पोट्रेट एन्हांसर, एआई ऑटो कंपोज, एआई परफॉर्मेंस और एआई कॉल जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं। इस सीरीज को जून तक मार्केट में लॉन्च करने की योजना है। इसका शुरुआती दाम 69999 रुपये रखने की संभावना है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इस बारे में कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026

Vivo S60

मई 25, 2026