---Advertisement---

जल्द आ रहा है Xiaomi Pad 6 Max टैबलेट, 10000mah की धाकड़ बैटरी आपका काम कर देगी आसान!

Xiaomi Pad 6 Max: शाओमी कंपनी अपने स्मार्ट प्रोडक्ट की वजह से काफी मशहूर है। इंडियन मार्केट में अपनी अच्छी हिस्सेदारी रखने वाली शाओमी अपने नए टैबलेट को लेकर काफी चर्चा में है। इसी बीच एक खबर ने शाओमी फैंस को काफी खुश कर दिया है। दरअसल कंपनी अपने नए टैबलेट को जल्द ही लाने ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 12, 2023 11:49 पूर्वाह्न

Xiaomi Pad 6 Max
Follow Us
---Advertisement---

Xiaomi Pad 6 Max: शाओमी कंपनी अपने स्मार्ट प्रोडक्ट की वजह से काफी मशहूर है। इंडियन मार्केट में अपनी अच्छी हिस्सेदारी रखने वाली शाओमी अपने नए टैबलेट को लेकर काफी चर्चा में है। इसी बीच एक खबर ने शाओमी फैंस को काफी खुश कर दिया है। दरअसल कंपनी अपने नए टैबलेट को जल्द ही लाने वाली है। दावा किया जा रहा है कि चीन की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी शाओमी पैड 6 मैक्स (Xiaomi Pad 6 Max) को इसी महीने लॉन्च कर सकती है। ऐसे में इसके डिजाइन और फीचर्स की कुछ जानकारियां लीक हो गई हैं। जानें क्या है पूरी खबर।

Xiaomi Pad 6 Max की लीक जानकारी

लीक जानकारी के मुताबिक, इस टैब में 14 इंच की स्क्रीन दी जाएगी। इस डिवाइस में Snapdragon 8+ Gen चिपसेट मिल सकती है। इसमें 12GB रैम के साथ एंड्रॉइड 13 ओएस सपोर्ट दिया जाएगा। इस टैबलेट को चलाने के लिए दमदार बैटरी पैक मिलेगा।

फीचर्सXiaomi Pad 6 Max
प्रोसेसरSnapdragon 8+ Gen
स्क्रीन14 इंच
बैटरी10000mah
एंड्रॉइड13 ओएस

Xiaomi Pad 6 Max के संभावित फीचर्स

दावा किया जा रहा है कि इसमें 10000mah की बैटरी के साथ 67W का फास्ट चार्जर दिया जाएगा। टैबलेट के रियर साइड पर डबल कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश लाइट भी दी जाएगी। डिवाइस में 8 स्पीकर के साथ कंपनी की ब्रांडिंग भी होगी। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले Xiaomi Pad 6 और Xiaomi Pad 6 Pro टैबलेट लॉन्च किए थे। ऐसे में अब इस टैबलेट को इसका बड़ा वर्जन माना जा रहा है। इसकी कीमत 32 हजार के आसपास हो सकती है। वहीं, इसे 14 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iQOO 15R

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Apple iPhone 17e

फ़रवरी 28, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026

Vivo Y21 5G

फ़रवरी 28, 2026

Sridhar Vembu

फ़रवरी 28, 2026