---Advertisement---

Box office Collection: तीसरे दिन सलमान की Tiger 3 ने की इतनी कमाई, क्या ‘जवान’ को दे पाई मात

Tiger 3 Box office Collection: सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। वहीं कहा जा रहा है कि तीसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है और यह जवान से काफी पीछे है। वैसे तो यह वर्ल्डवाइड भी अपना जलवा दिखा रही है लेकिन शाहरुख खान के रिकॉर्ड को तोड़ना अभी भी मुश्किल है। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जो उछाल दर्ज की गई थी वहीं एक बार फिर 'टाइगर 3' का कलेक्शन कम हो गया।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 15, 2023 10:39 पूर्वाह्न | Updated: नवम्बर 16, 2023 10:34 पूर्वाह्न

tiger 3
Follow Us
---Advertisement---

Tiger 3 Box office Collection: सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर 3‘ सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड में है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो यह भी उम्मीद पर खड़ी उतरी है।ओपनिंग डे पर फिल्म 44 करोड़ की कमाई कर चुकी है। ‘टाइगर 3’ दूसरे दिन ‘जवान के रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब हुई थी लेकिन अगर कुल कमाई की बात करें तो यह अभी भी जवान से काफी पीछे है। वहीं अब तीसरे दिन की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। जी हां, शाहरुख खान के जवान का रिकॉर्ड तोड़ पाने में सलमान खान फिलहाल तो नाकामयाब रहे हैं और यह देखना दिलचस्प है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म किस कदर जादू दिखा पाती है।

‘टाइगर 3’ की अब तक हुई इतनी कमाई

Sacnilk के एक रिपोर्ट की माने तो फिल्म ने तीसरे दिन यानी मंगलवार को 42.50 करोड रुपए की कमाई की है जो ओपनिंग डे की कमाई से कम रही। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला था और सोमवार को फिल्म ने 59 करोड़ की कमाई की थी। ओपनिंग डे पर फिल्म का कुल कलेक्शन 44 करोड़ के आसपास रहा था। अब ऐसे में कुल कलेक्शन की अगर बात करें तो फिल्म अब तक करीब 146 करोड़ की कमाई कर चुकी है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म दो दिनों में लगभग 179 करोड़ की कमाई की थी तो 3 दिनों में यह 230 करोड़ के आसपास पहुंच चुकी है।

‘जवान’ से पीछे रह गई ‘टाइगर 3’

सलमान खान की फिल्म धीरे-धीरे कमाई भले ही कर रही हो लेकिन यह अभी भी शाहरुख खान की जवान से काफी पीछे है। रिपोर्ट के मुताबिक जवान की 3 दिनों की कमाई बॉक्स ऑफिस पर लगभग 206 करोड़ के आसपास रही थी तो वर्ल्डवाइड इसकी कमाई 383 करोड़ के आसपास हो गई थी। ऐसे में सलमान खान को अभी और भी मेहनत करने की जरूरत है। दोनों फिल्मों की कमाई में करीब 60 करोड़ का अंतर है।

ऑफ फ्राइडे रिलीज करना मेकर्स को पड़ा भारी

वहीं कहा यह भी जा रहा है कि सलमान खान की यह स्पाई यूनिवर्स फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जादू चलाने में इसलिए भी नाकामयाब रही है क्योंकि फिल्म को दिवाली के मौके पर ऑफ फ्राईडे रिलीज किया गया था जो मेकर्स के लिए गलती साबित हुई है। अगर यह फिल्म फ्राइडे को रिलीज हुई होती तो इसकी कमाई कुछ और होती। खैर अगर सलमान खान की फिल्म की बात करें तो यह उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म साबित हुई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026