---Advertisement---

Jitan Ram Manjhi ने बताया क्यों G20 की डिनर पार्टी में पहुंचे थे Nitish Kumar, बोले- ‘इसके अलावा उनके पास कोई रास्ता नहीं’

Jitan Ram Manjhi: CM नीतीश कुमार जी20 समिट में पहुंचे थे। इसके बाद से राजनीति हो रही है। अब जीतन राम मांझी ने इस पर बड़ा बयान दिया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: सितम्बर 11, 2023 3:46 अपराह्न | Updated: सितम्बर 11, 2023 5:08 अपराह्न

Jitan Ram Manjhi
Follow Us
---Advertisement---

Jitan Ram Manjhi: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) बीते दिनों जी20 के रात्रिभोज में शामिल हुए थे। बाद में उनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। तस्वीरों में नीतीश कुमार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन नजर आए थे। जिसके बाद से बिहार की राजनीति गरमाई हुई है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जितन राम मांझी के अनुसार, जल्द ही बिहार की राजनीति में भूकंप आने वाला है।

‘गठबंधन में फंस चुके हैं नीतिश कुमार’

उन्होंने कहा कि बिहार में जब ‘INDIA‘ गठबंधन की बैठक हुई थी, तब लालू यादव ने कहा था राहुल गांधी की शादी करवा दीजिए। हम लोग बाराती बनने को तैयार हैं। मैं तभी इस बात को समझ गया था। लेकिन, नीतिश कुमार इस संकेत को समझ नहीं पाए और फंस गए। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु बैठक से भी उन्हें भागना पड़ा था। जबकि, मुंबई बैठक में उन्हें आइना दिखा दिया गया।

‘उनके मन में कुछ न कुछ जरूर चल रहा है’

उन्होंने कहा कि जब नीतीश फंसा हुआ महसूस कर रहे थे, तो उन्हें उम्मीद की एक किरण दिखी। मांझी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्रियों को G20 भोज में आमंत्रित करते ही नीतीश कुमार को एक खिड़की दी गई थी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से PM मोदी ने नीतीश कुमार का परिचय जो बाइडेन से करवाया, यह इंगित करता है कि उनके मन में कुछ न कुछ जरूर चल रहा है। ये भविष्य की भी संकेत हो सकता है।

‘इसके अलावा उनके पास कोई रास्ता नहीं’

वहीं, जब उनसे नीतीश कुमार के मन में क्या चल रहा है ? इस पर सवाल पूछ गया तो उन्होंने कहा कि नीतीश के मन में बात नहीं चलती तो वह पहुंचते ही नहीं, वह जाते ही नहीं। नरेंद्र मोदी का दिल इतना बड़ा है कि उन्होंने नीतीश कुमार का जो बाइडेन से परिचय करवाया। रही बात नीतीश कुमार की तो इनके पास नरेंद्र मोदी की शरण में जाने का अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ram Mandir Chanda Chori

जुलाई 2, 2026

कल का मौसम 29 June 2026

जून 28, 2026

Ritabrata Banerjee

जून 28, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 21, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 14, 2026

8th Pay Commission

मई 31, 2026