---Advertisement---

Agra Toll Plaza Video: निठुरता! ताज नगरी में Maruti Swift चालक की करतूत, टोलकर्मी को बोनट पर घसीटते कैमरे में हुआ कैद; देखें

Agra Toll Plaza Video: निठुरता और क्रूरता की सीमा किस हद तक का जा सकती है, इसकी कल्पना कर पाना भी असंभव लगता है। ताज नगरी आगरा से निठुरता भरे भाव से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 1, 2025 5:53 अपराह्न

Agra Toll Plaza Video
Follow Us
---Advertisement---

Agra Toll Plaza Video: निठुरता और क्रूरता की सीमा किस हद तक का जा सकती है, इसकी कल्पना कर पाना भी असंभव लगता है। ताज नगरी आगरा से निठुरता भरे भाव से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। आगरा में स्थित एक टोल प्लाजा से आए इस Video में एक मारुति स्विफ्ट चालक, टोलकर्मी को बोनट पर घसीटते दूर ले जाता नजर आ रहा है। Agra Toll Plaza Video को देख बॉलीवुड या हॉलीवुड की फिल्मों के सीन याद आ रहे है।

जैसे फिल्में अभिनय का हिस्सा होती हैं, ठीक उसी तर्ज पर आगरा में भी Maruti Swift चालक की करतूत कैमरे में कैद हुई है। इस पूरी तस्वीर को देख पहले तो रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं। फिर मन में सवाल उठता है कि क्या किसी की जान इतनी सस्ती है? क्या व्यक्ति चंद रुपयों के लिए किसी की जान से खिलवाड़ कर सकता है? इन्हीं तमाम उठते सवालों के बीच हम आपको आगरा टोल प्लाजा वीडियो के बारे में बताने की कोशिश करेंगे।

Agra Toll Plaza Video कार चालक ने टोलकर्मी को बोनट पर घसीटा

सोशल मीडिया पर ताज नगरी आगरा से जुड़ा एक वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है।

Watch Video

वीडियो में एक Maruti Swift कार चालक टोलकर्मी को बोनट पर घसीटते लेकर भागता नजर आ रहा है। ये पूरी करतूत कैमरे में कैद हो गई और आज कार चालक की इस निठुरता भरे भाव की चर्चा जोरों पर है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Agra Toll Plaza Video से जुड़ा पूरा बखेड़ा फास्टैग को लेकर शुरू हुआ। कार पर फासटैग न होने पर टोलकर्मियों ने आपत्ति जताई तो चालक उनसे भिड़ गया। फिर क्या देखते ही देखते बात बढ़ गई है और कार चालक ने आनन-फानन में गाड़ी स्टार्क की और टोलकर्मी को बोनट पर ले उड़ा। आगरा टोल प्लाजा वीडियो से जुड़ा प्रकरण अब सुर्खियां बटोर रहा है।

पुलिस ने लिया आगरा टोल प्लाजा वीडियो का संज्ञान

ताज नगरी के खंदौली टोल प्लाजा पर Maruti Swift कार के चालक द्वारा टोलकर्मी के साथ की गई बदसलूकी चर्चाओं में है। आगरा से जुड़े इस पूरे प्रकरण का वीडियो देखकर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने Agra Toll Plaza Video का संज्ञान ले लिया है। टोलकर्मियों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच गहनता से कर रही है, ताकि विधिक कार्रवाई कर ऐसा करने वालों को संदेस दिया जा सके।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जुलाई 22, 2026

Rain Alert 22 July 2026

जुलाई 21, 2026

Kangana Ranaut

जुलाई 21, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 21, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 21, 2026

Toxic Song

जुलाई 21, 2026