---Advertisement---

Agra Viral Video: जुमे की नमाज से पहले Jama Masjid में मिला जानवर का कटा सिर, तनाव के बीच CM Yogi की पुलिस ने संभाला मोर्चा

Agra Viral Video: चर्चित शहर आगरा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां स्थित जामा मस्जिद परिसर में मांस का टूकड़ा मिलने पर तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। फिलहाल मांस को जांच के लिए भेजा गया है और पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 11, 2025 12:57 अपराह्न

Agra Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Agra Viral Video: चर्चित शहर आगरा फिर एक बार तनाव की भेंट चढ़ गया है। राणा सांगा को लेकर छिड़ी चर्चा के बीच आगरा पुलिस के समक्ष एक नई चुनौती आ गई है। दरअसल, आगरा में स्थित जामा मस्जिद परिसर में जानवर का कटा सिर मिलने से हड़कंप की स्थिति है। 3 सेकेंड का छोटा सा वायरल वीडियो क्लिप मामले की गंभीरता दर्शाने के लिए काफी है। जुमे की नमाज से ठीक पहले कैसे इस पूरे प्रकरण ने आगरा पुलिस को अलर्ट पर ला दिया है। सीएम योगी की पुलिस आनन-फानन में Jama Masjid परिसर में पहुंचकर मोर्चा संभालते नजर आ रही है। फिलहाल Agra Viral Video से जुड़े प्रकरण में डीसीपी आगरा की ओर से बयान जारी कर कार्रवाई की बात कही गई है।

Agra Viral Video में देखें कैसे अलर्ट हुई CM Yogi की पुलिस!

एक छोटा सा वीडियो क्लिप तेजी से सोशल मीडिया पर सर्कुलेट कर रहा है।

Watch Video

सचिन गुप्ता नामक एक्स हैंडल यूजर की ओर से जारी किए गए वायरल वीडियो में जामा मस्जिद परिसर के भीतर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती देखी जा सकती है। खबर है कि आगरा में स्थित जामा मस्जिद परिसर के भीतर जानवर का कटा सिर मिला है। ये सब कुछ जुमे की नमाज से ठीक पहले हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए CM Yogi की पुलिस ने मोर्चा संभाला है। Agra Viral Video में भारी संख्या में पुलिस के जवानों को देखा जा सकता है। पुलिस के जवान अलर्ट पर हैं और इस प्रकरण के कारण आक्रोशित हो रहे मुसलमानों को समझाने-बुझाने में जुटे हैं।

डीसीपी ने बयान जारी कर शांति-व्यवस्था कायम रखने की कर दी अपील

आगरा पुलिस अलर्ट मोड पर है। आगरा शहर के डीसीपी खुद जामा मस्जिद में मिले जानवर के कटे सिर से जुड़े मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। डीसीपी सिटी आगरा की ओर से कहा गया है कि लोग शांति-व्यवस्था कायम रखने में मदद करें। ये सौहार्द बिगाड़ने की चाल नजर आ रही है। फिलहाल Agra Viral Video का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जामा मस्जिद परिसर से मांस का टुकड़ा बरामद कर लिया है। पुलिस ने तत्काल रूप से पहले मांस को जांच के लिए भेजा है और प्राथमिकी दर्ज कर ली है। डीसीपी का कहना है कि सीसीटीवी की मदद से अभियुक्त की पहचान की जा रही है। जिसने भी ऐसा कुकर्म किया होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस के मुताबिक फिलहाल मौके पर शांति है और वैधानिक कार्रवाई को गति दी जा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

CNG-PNG Price Hike

मई 30, 2026

DK Shivakumar

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026