---Advertisement---

Anemia: क्या Anemic औरतों को प्रेग्नेंसी से बचना चाहिए? डॉक्टर से जानिए खतरा और कैसे रखें ख्याल

Anemia: एनीमिया से पीड़ित महिलाओं को क्या प्रेगनेंसी से बचने की सलाह देती है डॉक्टर, आइए जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट की क्या है सलाह और कैसे रखें अपना ध्यान।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 3, 2025 6:49 अपराह्न

Anemia
Follow Us
---Advertisement---

Anemia: महिलाओं में एक समस्या अक्सर देखा जाता है और वह है खून की कमी जिसकी वजह से कई परेशानियां झेलनी पड़ती है। अनियमित पीरियड्स से एनीमिया पीड़ित महिलाएं जूझती हैं लेकिन क्या आप भी यह सोचते हैं कि Anemia की वजह से आपको प्रेग्नेंट से बचना चाहिए? क्या एनीमिया से पीड़ित महिलाओं को प्रेगनेंसी से बचने की सलाह डॉक्टर देती हैं। इस बारे में आइए जानते हैं क्या कहती हैं एक्सपर्ट जो निश्चित तौर पर आपके लिए मददगार है। डॉक्टर से यह भी जाने की आप किस तरह अपना ख्याल रख सकते हैं।

क्या Anemia में प्रेग्नेंसी से बचने की सलाह देती हैं डॉक्टर

अगर बात करें एनीमिया की तो खून की कमी से महिलाएं परेशान हो सकती है लेकिन अगर एनिमिया के साथ आप प्रेग्नेंट हो गई हैं तो आप तुरंत डॉक्टर से चेक करवा सकती हैं। डॉक्टर बताती हैं कि वैसे तो हर किसी को प्रेगनेंसी प्लान करने से पहले ही ब्लड टेस्ट कर लेना चाहिए और सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि आपका ब्लड टेस्ट नॉर्मल हो और आप Anemia से पीड़ित नहीं हैं। अगर सब अचानक हुआ और उस समय नहीं करवा पाई तो गर्भावस्था के बाद भी तुरंत अपना ब्लड चेक करवाएं। समय रहते डॉक्टर से आयरन और फोलिक एसिड की दवाइयां लें।

एनिमिया की वजह से क्या पड़ता है प्रेग्नेंसी पर असर

डॉक्टर की माने तो जब भी कभी ब्लड में हीमोग्लोबिन के लेवल कम हो जाए तो उसे हम एनीमिया कहते हैं। आयरन की कमी से होने वाला Anemia सबसे आम है। खूनमें हीमोग्लोबिन के स्तर से शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है जिससे बच्चे का विकास रुक सकता है। बच्चे का वजन कम हो सकता है। समय से पहले डिलीवरी हो सकती है। ब्लड चढ़ाना पड़ सकता है। बेबी में खून की कमी हो सकती है।

कब प्रेग्नेंसी में ब्लड की हो सकती है कमी

कुछ महिलाओं में ब्लड कम होने की संभावना ज्यादा होती है जिसमें जुड़वा बच्चे या फिर जल्दी प्रेगनेंसी करना, अधिक बच्चे की वजह से भी ऐसा हो सकता है।

Anemia से पीड़ित महिलाएं इस तरह रखें ध्यान

ऐसे में गर्भावस्था के दौरान समय-समय पर आयरन की गोलियां लेना जरूरी है ताकि बच्चा और मां दोनों स्वस्थ रह सके। इसके साथ ही खान-पान का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। इस दौरान हरी सब्जियां, अंजीर, अनार, चुकंदर ब्लड को बढ़ाने के लिए खाया जाता है क्योंकि इसमें आयरन के अच्छे स्रोत होते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kritika Kamra Gaurav Kapur

मार्च 13, 2026

Kumbh Girl Monalisa

मार्च 13, 2026

Fatty Liver

मार्च 13, 2026

Nimrat Kaur

मार्च 13, 2026

Heart Health Exercise

मार्च 12, 2026

Amethi Viral Video

मार्च 12, 2026