---Advertisement---

Animal Viral Video: पहले शॉपिंग और फिर कुकिंग, क्यूट डॉग ने ऐसे बनाई शुशी डिश कि लोग बोले ‘मास्टर शेफ’

Animal Viral Video: एक पेट डॉग ने अपनी मालकिन को खुश करने के लिए बनाया सुशी। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद आप भी सोचेंगे क्यों ना मैं भी एक कुत्ता रख लूं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 9, 2024 3:45 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: डॉग लवर्स अपने कुत्ते से किस कदर प्यार करते हैं इसमें कोई शक नहीं है। बदले में कुत्ता भी अपने मलिक के लिए कुछ भी कर गुजरने की चाहत रखता है। एक ऐसा ही वीडियो देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे जिसमें एक कुत्ते ने मलिक के लिए ना सिर्फ शॉपिंग की बल्कि फेवरेट डिश बनाने के लिए कड़ी मेहनत करता हुआ नजर आया। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी सोचेंगे क्यों ना मैं भी अपने लिए कुत्ता पाल लूं। यह वीडियो आपको इंप्रेस करने के लिए काफी है और निश्चित तौर पर आप कुत्ते के प्यार में पागल हो जाएंगे।

डॉगी की स्किल पर आ जाएगा आपका दिल

इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, “इसे फिर से पोस्ट कर रहा हूं क्योंकि इंस्टाग्राम ने इसे हटा दिया है उम्मीद है कि यह सिर्फ एक गलती थी। सभी समर्थन के लिए धन्यवाद। मुझे बहुत दुख है कि आपकी सभी शानदार टिप्पणियां गायब हो गई। अंदाजा लगाया कि किसने अपना पहला सुशी रोल बनाया कम से कम हम सुशी कह रहे हैं।

सुशी बनाने से पहले शॉपिंग करने गया था डॉगी

इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया लेकिन क्या आपका कुत्ता मेरे लिए सुशी बना सकता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुत्ता अपनी मालकिन के साथ पहले शॉपिंग करने के लिए जाता है और फिर जरूरी सामान को बास्केट में रखता है। उसे पता होता है कि सुशी बनाने के लिए कौन-कौन से सामान चाहिए। वह मुंह से उठाकर सारे सामान लेकर आता है इसके बाद आप यह देखेंगे कि कैसे वह मुंह में पॉलिथीन को दबाकर सारे सामान को घर लेकर पहुंचता है और फिर शुरू करता है सुशी बनाना।

डॉगी को सुशी बनाते देख ताकते रह जाएंगे आप

my_aussie_gal इंस्टाग्राम चैनल से जारी वीडियो में आप आगे देखेंगे कि कैसे सुशी बनाते-बनाते डॉगी आराम भी कर रहा है और उसे पता होता है कि कब क्या करना है। उसे जिस भी चीज की जरूरत पड़ती है वह अपनी मालकिन से लेने के लिए चला जाता है और फिर सुशी बनकर तैयार होता है। यह वीडियो आपको हैरान कर देने के लिए काफी है और वाकई क्यूट है। इसे देखने के बात आपकी बोलती बंद हो जाएगी। वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे डॉगी अपनी मालकिन के साथ सुशी को एंजॉय करता है। वीडियो को 2 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

जुलाई 1, 2026

Bulandshahr Viral Video

जुलाई 1, 2026

Viral Video

जुलाई 1, 2026

Toxic

जुलाई 1, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 1, 2026

Gaurav Khanna Akansha Chamola Divorce

जुलाई 1, 2026