---Advertisement---

Animal Viral Video: डाबरमैन के भौंकने का पिटबुल ने दिया ऐसा जवाब कि होश आ गए ठिकाने, देखिए ‘साइलेंस’ का पावर

Animal Viral Video: चुप्पी को कभी भी किसी की कमजोरी नहीं समझनी चाहिए और इसका जीता जागता सबूत है यह वायरल हो रहा वीडियो। इसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 17, 2024 6:36 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: कभी-कभी चुप रहना सबसे मजेदार जवाब होता है। यह कहावत तो आपने सुन रखी होगी कि चुप्पी सच में घातक है लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आप इसे प्रैक्टिकल भी मान लेंगे। कभी-कभी जानवर के वायरल वीडियो आपको बहुत कुछ सीखा देते हैं और ऐसा ही एक वीडियो फिलहाल काफी चर्चा में है जिसे देखने के बाद आप समझ जाएंगे कि चुप रहने के कितने फायदे हैं। दो कुत्तों की इस लड़ाई में एक ने चुप रहकर बाजी मार ली तो दूसरे ने भौंककर अपना गला खराब कर लिया लेकिन अंत में उसे दुम दबाकर भागना पड़ा। आइए देखते हैं क्या है खास।

डाबरमैन डर कर हो गया फरार

12 सेकंड के इस क्लिप को देखने के बाद आप पूरी कहानी समझ जाएंगे कि आखिर क्या है पूरा माजरा। वीडियो की शुरुआत होती है दो कुत्ते से जिसमें एक है डाबरमैन जो सामने वाले पिटबुल पर भौंकते हुए नजर आता है। डाबरमैन को लगता है कि वह अपने सामने खड़े पिटबुल को डरा रहा है और वह डरकर भाग जाएगा। उसके सामने खड़े पिटबुल ने हार नहीं मानी और वह सिर्फ खड़ा रहा लेकिन चुपचाप बिना भौंके वहीं काले डाबरमैन ने मानो जिद पकड़ ली थी और वह लगातार भोंकते रहा।

पिटबुल ने दिया चुपचाप जवाब

कुछ सेकंड को देखने के बाद आपको ऐसा लगेगा जैसे डाबरमैन से डर कर सामने वाला पिटबुल वहां से फरार हो जाएगा लेकिन पलक झपकते पिटबुल का अग्रेशन सामने आया और वह कुछ इस तरह अटैक मोड में दिखा कि डाबरमैन भाग खड़ा हुआ। इस वीडियो में पिटबुल हीरो बन गया क्योंकि उससे डर कर भौंकने वाला डाबरमैन नौ दो ग्यारह हो जाता है।

वीडियो पर लोग कर रहे खूब कमेंट्स

@TheFigen_ एक चैनल से शेयर किए हुए इस वीडियो को 3.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और लोग इस पर ताबड़तोड़ कमेंट भी कर रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया चुप्पी घातक है। लोगों का कहना है कि चुप रहने वालों से सतर्क रहे तो एक ने कहा चुप पानी चुप कुत्ते और चुप दुश्मन से हमेशा सचेत रहे ये खतरनाक है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026