---Advertisement---

Animal Viral Video: अपने बच्चे को बचाने के लिए खूंखार सांप से भिड़ गई गिलहरी, मां का प्यार कर देगा भावुक

Animal Viral Video: गिलहरी और सांप की हुई भिड़ंत तो आखिर किसकी हुई जीत, सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद आपकी भी आंखें खुली रह जाएगी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 19, 2024 5:51 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर सांप के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं जिसमें वह आए इन कई जीवों से पंगे लेते हुए नजर आता है लेकिन इस बार उसका सामना हुआ गिलहरी से। जी हां, छोटी सी गिलहरी के बच्चे को सांप ने अपने कब्जे में ले लिया था। ऐसा लग रहा था जैसे गिलहरी के बच्चे की जान लेकर ही यह सांप मानेगा। लेकिन ऐसे में मां का ममता जाग उठा और आ गई गिलहरी के बच्चे की मां जंग के मैदान में। फिर हुआ कुछ ऐसा जिसे देखने के बाद आपकी आंखें खुलेगी खुली रह जाएगी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बच्चे को बचाने के लिए सांप से जा भिड़ी गिलहरी

सांप और गिलहरी के बीच हुई लड़ाई में आखिर कौन रहा विनर और किसे खानी पड़ी मात। क्या गिलहरी अपने बच्चे को बचा पाई। इसे जानने के लिए आपको यह वीडियो देखना पड़ेगा जो वाकई काफी मजेदार है। हर एक सेकंड पर आपकी सांसे अटक जाएगी और आपको लगेगा कि आगे क्या होने वाला है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अपने बच्चे को बचाने के लिए गिलहरी मां हर संभव कोशिश करती है लेकिन बार-बार सांप की जीत होती है। लेकिन मां का प्यार ऐसा होता है कि वह बार-बार सांप से भिड़ने जाती है और अपने बच्चे की जान बचाने की कोशिश में जुटी रहती है।

सांप के चंगुल से कुछ इस तरह बची गिलहरी

आगे आप देखेंगे कि कैसे सांप को कुतर कुतर कर गिलहरी अपने बच्चे को तो बचा लेती है और उसे वहीं ढेर कर देती है। सांप भी गिलहरी और उसके बच्चे को चंगुल से छोड़ता नहीं है। जहां एक तरफ अपनी पूछ के सहारे वह गिलहरी के बच्चे को फंसाए हुए था तो अपने मुंह से गिलहरी पर वार करते हुए नजर आया। गिलहरी ने अपने बच्चे को बचाने के लिए सांप को कुछ इस कदर कुतरा कि वह वहीं ढेर हो गया लेकिन अंत तक वह लड़ते रहा। बच्चे को बचाने के बाद गिलहरी उसे अपने मुंह में लेकर पेड़ पर चढ़ जाती है।

वीडियो को मिले इतने व्यूज

@AMAZINGNATURE एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और गिलहरी के साथ सांप की भिड़ंत वाकई काफी जबरदस्त और देखने लायक है। इस वीडियो को 11 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं वहीं लोग कमेंट में गिलहरी की खूब तारीफ कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026