---Advertisement---

Animal Viral Video: गली के कुत्ते ने खूंखार मगरमच्छ को दिन में दिखाए तारे, बुरी तरह से किया हमला, वायरल वीडियो

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि, कुत्ते ने बुरी तरह से मगरमच्छ को पकड़ा हुआ है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 21, 2023 3:17 अपराह्न

animal video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: जंगल का राजा शेर को कहा जाता है, वहीं पानी का राजा मगरमच्छ होता है। यहां पर बस इसी का राज चलता है। मगरमच्छ के मुंह में अगर एक बार कुछ फंस जाए तो उससे निकल नहीं पाता है। इसकी पकड़ बहुत मजबूत होती है। यही वजह है कि, ये विशालकाय जानवरों की जान पल में निकाल देता है। लेकिन आपने कभी सोचा है क्या हो अगर मगरमच्छ और कुत्ते की लड़ाई हो जाए। ये बात आपको थोड़ी अजीब लग सकती है क्योंकि कुत्ते और मगरमच्छ का कोई मुकाबला नहीं है। लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद शायद आपकी सोच बदल जाएगी।

कुत्ते ने दी मगरमच्छ को मात

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्रम पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, गली का कुत्ता मगरमच्छ पर कितना भारी पड़ गया है। ये वीडियो चीन का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, खुली हुई छत पर एक शख्स जैसे ही मगरमच्छ को डंडे से हिलाता है वो भगाना शुरु कर देता है। इस दौरान वहां पर खड़े दो कुत्तों में से एक कुत्ता उस पर हमला बोल देता है और बुरी तरह से मगरमच्छ के मुंह को अपने जबड़े में फंसा लेता है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, कुत्ते के मुंह से मगरमच्छ निकलने की काफी कोशिश कर रहा है लेकिन खुद को निकाल नहीं पा रहा है।

वीडियो पर आ चुके हैं लाखों रिएक्शन

इस वीडियो ने लोगों को काफी हैरान किया हुआ है। वीडियो को nature_lover_8872 नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिस पर अब तक 4 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, लोगों की तरफ से भी जबरदस्त प्रतिक्रिया आ रही है। यही वजह है कि, ये वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो पर लोगों के काफी जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026