---Advertisement---

Animal Viral Video: कौए ने ताकत और चतुराई में दी सबको मात, ईंटे उठा कर निकाली दबी हुई चीज, लोगों का घूमा सिर

Animal Viral Video: ईट उठाते ताकतवर कौए की अक्ल लोगों को कर रही हैरान।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 9, 2024 1:14 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: हम सभी ने अपने बचपन में प्यासे कौए की वो कहानी जरुर सुनी होगी। जिसमें कौए को प्यास लगती है और वो एक-एक पत्थर को इकट्ठा करके घड़े के पानी को ऊपर ले आता है और फिर पानी पीता है। उस कहानी में कौए की अक्ल ने लोगों को काफी प्रभावित किया था। एक ऐसा ही प्रभावित करता हुआ ताकतवर कौए का Animal Viral Video काफी देखा जा रहा है। इस वीडियो में कौए ने कुछ ऐसा कर दिया है। जिसे देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स का सिर घूम गया है और वो इसके फैन हो गए हैं।

कौए ने उठाया ईंट

इस वायरल वीडियो में कौआ बड़े-बड़े दो ईंटों को उठाता हुआ देखा जा सकता है। वीडियो की शुरुआत में आप देख सकते हैं कि, एक कौआ दो बड़े-बड़े ईटों को अपनी चोंच से हटाता है और इनके नीचे दबी किसी नीले से रंग की चीज को निकालता है। कौआ जब ये सबकुछ कर रहा होता है तो, इसे कोई रिकॉर्ड लेता है। इस वीडियो में जिस तरह से कौए ने अपनी अक्ल और ताकत दिखाई है वो किसी को भी सोचने पर मजबूर कर सकती है।

https://www.youtube.com/shorts/y9nQPNGQOr8

Animal Viral Video पर इंटरनेट यूजर्स की आ रहीं प्रतिक्रियाएं

Viral Video को gerard man नाम के Youtube चैनल पर अपलोड किया गया है। इस बार 12 सेकेंड के वीडियो को 8 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं, 2719 लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट किए हैं। इन कमेंट्स में देखा जा सकता है कि, वो कौए की अक्ल की तुलना करते हुए बोल रहे हैं कि, इसने अक्ल से इंसानों को भी फेल कर दिया है। यही वजह है कि, ये इतनी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026