---Advertisement---

Animal Viral Video: पालतू शेर के साथ मस्ती करते हुए शख्स को देख दंग रह गए यूजर्स, कहा- ‘पंगा मत लेना भाई’

Animal Viral Video: शेर के साथ मस्ती करते हुए एक शख्स का वीडियो देखने के बाद लोग हैरान रह गए हैं। वीडियो में एक शख्स जानबूझकर शेर को छेड़ते हुए नजर आता है। वीडियो को देख यह तो साफ जाहिर है कि जंगल का राजा एक पालतू जानवर है क्योंकि इस खौफनाक जानवर के सामने ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 27, 2024 6:32 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: शेर के साथ मस्ती करते हुए एक शख्स का वीडियो देखने के बाद लोग हैरान रह गए हैं। वीडियो में एक शख्स जानबूझकर शेर को छेड़ते हुए नजर आता है। वीडियो को देख यह तो साफ जाहिर है कि जंगल का राजा एक पालतू जानवर है क्योंकि इस खौफनाक जानवर के सामने भी यह शख्स बेखौफ होकर खेल रहा है। इसे देख लोगों के तोते उड़ गए हैं। सोशल मीडिया पर यह काफी चर्चा में है और एनिमल लवर्स के लिए यह वीडियो वाकई काफी मजेदार है। खूंखार जानवर की लिस्ट में शेर का नाम टॉप पर है लेकिन इस जंगली जानवर के साथ इंसान की दोस्ती देख लोग हैरान हैं।

वायरल वीडियो कर देगा आपको हैरान

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स पहले शेर के पैर को खींचता है और उसे रूम में लाता है। फिर वह अपनी पर छुड़ाकर शख्स के ऊपर चढ़ जाता है। एक समय पर ऐसा लगता है जैसे शेर चिढ़कर उस शख्स पर चढ़ने की कोशिश में है और इस वीडियो को देखने के बाद लोग दंग रह गए हैं। जंगल के राजा के साथ मस्ती करते हुए देख आपको अपने आंखों पर यकीन नहीं होगा और आप इस शख्स की तारीफ करते हुए नहीं थकेंगे।

वीडियो देख यूजर्स कर रहे हैं जमकर कमेंट

Hassan Alghamdi इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो को 171000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो में शेर के साथ शख्स की मस्ती देख लोग हैरान हैं। इस पर एक यूजर ने लिखा, “यही वजह है कि लड़कियों से ज्यादा लड़के जिंदा रहते हैं।” तो दूसरे ने कहा, “लगता है भाई को जिंदा रहने का शौक नहीं है।” एक यूजर ने लिखा, “भाई ने पोस्ट किया है इसका मतलब जिंदा है।” तो एक ने कहा, “निश्चित तौर पर इसने शेर को पाल रखा है”। तो एक ने कहा क्यों अपनी जिंदगी से खेल रहे हो तो दूसरे ने कहा पंगा मत लेना भाई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026