---Advertisement---

Animal Viral Video: क्या हुआ जब एक गुस्सैल सांड ने असली कार को खिलौने की तरह हवा में उठा लिया, वीडियो देखें

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन एनीमल वीडियो वायरल होते रहते हैं और जानवरों के वीडियो को लोग देखना काफी पसंद करते हैं। जानवर खुलेआम कभी-कभी कुछ ऐसा हरकत कर जाते हैं जो लोग काफी एंजॉय करते हैं और यह वीडियो वायरल हो जाता है। इंटरनेट के इस युग में वीडियो का क्रेज ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 20, 2023 12:35 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन एनीमल वीडियो वायरल होते रहते हैं और जानवरों के वीडियो को लोग देखना काफी पसंद करते हैं। जानवर खुलेआम कभी-कभी कुछ ऐसा हरकत कर जाते हैं जो लोग काफी एंजॉय करते हैं और यह वीडियो वायरल हो जाता है। इंटरनेट के इस युग में वीडियो का क्रेज लोगों में खूब देखने को मिल रहा है। खाली समय में रील्स और वीडियो को देखना लोगों को काफी पसंद है और यही वजह है कि वायरल वीडियो को यूट्यूब पर मिलियंस में व्यूज मिल जाते हैं। इस बीच एक सांड का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह कार के परखच्चे उड़ाते हुए नजर आ रहा है। आइए देखते हैं आखिर क्या खास है इस वीडियो में।

तिनके की तरह सांड ने कार को दी पटखनी

वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि सड़क पर एक कार खड़ी है जिस पर एक सांड आकर अटैक करता है। सांड उस कार को अपने सींग से कुछ इस तरह उठाता है जैसे जमीन पर पड़े हुए तिनके को उड़ाया जाता है। भारी भरकम सांड ने सिर से कार जिस तरह उठाकर उसके परखच्चे उड़ा दिए वह देखने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सांड गुस्से में कार को पटकनी मारते हुए नजर आ रहा है। वीडियो को लोग को पसंद कर रहे हैं और यह चर्चा में है।

यहां देखें Video:-

सांड के कारनामे से यूजर्स हैरान

वीडियो को शेयर करते हुए यह भी बताया गया है कि यह वीडियो भारत का ही है। इतना ही नहीं छोड़ा यूट्यूब चैनल पर जारी इस वीडियो को 1000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। सांड का कारनामा देखने लायक है और यही वजह है कि लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सांड से लेकर गाय और कई जानवरों के वीडियो को वायरल होते रहते हैं जो अपने स्टंट और कारनामे से लोगों को चकित कर दे रहे हैं। यूजर्स इस वीडियो को खूब इंजॉय भी करते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अप्रैल 4, 2026

Grade 3 Fatty Liver

अप्रैल 4, 2026

Viral Video

अप्रैल 4, 2026

Jhansi Video

अप्रैल 4, 2026

Sunanda Sharma

अप्रैल 4, 2026

Viral News

अप्रैल 4, 2026