---Advertisement---

Bhojpuri Dance Video: निरहुआ और आम्रपाली का खेत वाला रोमांस देख क्रेजी हुए फैंस, 5 साल बाद भी जलवा कायम

Bhojpuri Dance Video: आम्रपाली दुबे और निरहुआ का खेत वाला रोमांस सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और फैंस इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। दोनों की जोड़ी हमेशा से लाइमलाइट में रही है और वह एक बार फिर फैंस को इंप्रेस करने में कामयाब हुए। आइए देखते हैं आखिर क्या है वीडियो में खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 12, 2023 2:54 अपराह्न

Bhojpuri Dance Video
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri Dance Video: दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी हमेशा लाइमलाइट में रही है। भोजपुरी लवर्स के बीच यह कपल ऑनस्क्रीन ही नहीं ऑफ स्क्रीन भी काफी सराहे जाते हैं। इस सबके बीच वे सोशल मीडिया पर लगातार किसी वजह से ट्रेंड में रहते हैं। दोनों की दोस्ती अभी भी आए दिन सुर्खियों में होती है और वह फैंस को अपना दीवाना बनाने के लिए झलक शेयर करते रहते हैं। इस सब के बीच निरहुआ और आम्रपाली का एक गाना सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। प्यार भरे इस गीत को सुनने के बाद आप भी दीवाने हो जाएंगे। ‘बोल जिया पिया पिया हो’ गाना काफी डिमांड में है।

खेतों में रोमांस करते नजर आए खेसारी और आम्रपाली

‘बोल जिया पिया पिया हो’ गाने में आम्रपाली दुबे देसी बाला बनकर लोगों के दिलों को जीतते हुए नजर आ रही है। ब्लू साड़ी में खेतों के बीच बलखाती हुई आम्रपाली को देख लोगों का दिल घायल हो रहा है। निरहुआ की याद में वह जिस तरह बलखाती हुई दिखाई दे रही है और लोगों को दीवाना बनाने के लिए काफी है। गांव की बाला बनकर लोगों को लुभाने में इस एक्ट्रेस का वाकई कोई जवाब नहीं है और निरहुआ के साथ उनकी जुगलबंदी और डांस देखने लायक है। यही इस गाने को खास बनाने के लिए काफी है। खेतों के बीच रोमांस करते हुए यह कपल लगातार चर्चा में है।

यहां देखें Video:-

मिले अब तक इतने व्यूज

इस गाने की बात करें तो निरहुआ आम्रपाली के इस गाने को वेभ म्यूजिक भोजपुरी यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है और उसे अब तक 69 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ‘राजा बाबू’ फिल्म के इस गाने को कल्पना और आलोक कुमार ने अपनी आवाज दी है। वहीं राजेश मिश्रा के लिरिक्स हैं। गाने को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है और फैंस इस पर जमकर रील्स भी बनाते हुए नजर आ रहे हैं। 2018 में रिलीज हुए इस गाने को 5 साल बाद भी लोग जमकर पसंद करते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 7, 2026

Rajshri Deshpande

मार्च 7, 2026

Dhurandhar 2 Trailer

मार्च 7, 2026

Kidney Health

मार्च 7, 2026

Anupam Kher

मार्च 7, 2026

Badshah

मार्च 6, 2026