---Advertisement---

Bhojpuri New Song: चुनाव हारने के बाद Pawan Singh ने की “सड़िया बुलूकिया” गाने से तूफानी एंट्री, लोग बोले- ‘बॉस वापस आ गए’

Bhojpuri New Song: Pawan Singh का "सड़िया बुलूकिया" गाना लॉन्च हो गया है। इसका म्यूजिक लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 21, 2024 12:09 अपराह्न

Bhojpuri New Song
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri New Song: लोकसभा 2024 चुनावों में भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह Pawan Singh ने बिहार की काराकाट सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन वो हार गए। एक्टर की हार के बाद उनके फैंस नए गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वो एक्टर के पुराने अवतार को काफी याद भी कर रहे थे। अपने चाहने वालों के इसी प्यार और डिमांड को देखते हुए पवन सिंह एक नया गाना लेकर आए हैं। इस गाने के बोल “सड़िया बुलूकिया” हैं। इस भोजपुरी गाने में एक्टर का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है।

Pawan Singh का “सड़िया बुलूकिया” गाना आते ही छा गया है

इस Bhojpuri New Song “सड़िया बुलूकिया” में एक्टर भोजपुरी हसीना शिवानी सिंह के साथ काफी जबरदस्त रोमांस और डांस कर रहे हैं। गाने में वह शिवानी की अदाओं पर फिदा हो जाते हैं। गाने के बोल जितने अच्छे हैं उतना ही अच्छा इसका म्यूजिक और लिरिक्स है। यही वजह है कि, इस गाने को देखने के बाद फैंस बोल रहे हैं कि, बॉस वापस आ गए हैं। गाने में शिवानी संग उनकी केमिस्ट्री काफी अलग लग रही है।

Bhojpuri New Song देख झूम रहे यूजर्स

भोजपुरी एक्ट्रेस पर पवन सिंह काफी प्यार लुटा रहे हैं। इस गाने को सुनने के बाद यूजर्स एक्टर की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। पवन सिंह का ये गाना आते ही छा गया है। इस नए भोजपुरी गाने की वीडियो को Maa Gayatri Records नाम के Youtube चैनल से अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर अब तक 3 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस गाने के लॉन्च होने के बाद इसे 85000 लोगों ने लाइक किया है। इसके साथ ही 10 हजार से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं। इस गाने ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026