---Advertisement---

Bigg Boss 18: ‘इस गेम का मतलब ही धोखा है’, BJP सांसद Ravi Kishan ने खोल दी बिग बॉस की सच्चाई, बोल गए ये बड़ी बात

Bigg Boss 18: BJP सांसद Ravi Kishan ने बिग बॉस को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। जिसमें वह बोल रहे हैं कि, इस गेम का मतलब ही धोखा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 22, 2024 2:17 अपराह्न

Bigg Boss 18
Follow Us
---Advertisement---

Bigg Boss 18: कलर्स टीवी पर आने वाला सबसे पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) इस समय अपने पूरे चर्म पर है। आए दिन यहां पर ट्विस्ट एंड टर्न आ रहे हैं। लोगों को घरवालों की नोक-झोंक खूब पसंद आ रही है। इस बीच गोरखपुर से बीजेपी सांसद और भोजपुरी एक्टर रवि किशन (Ravi Kishan) ने बिग बॉस को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया है, जिसे सुनकर यूजर्स हैरान है। दरअसल, उन्होंने TV9 Bharatvarsh को एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें वह बोलते हुए सुने जा सकते हैं कि, ‘इस गेम का मतलब ही धोखा है’ यहां संबंधों का धोखा होना ही है.. विश्वास करना ही नहीं है.. दोस्ती बनानी ही नहीं है। इस दौरान रवि किशन ने अपने बिग बॉस वाले दिनों को भी याद किया और बोले कि, यहां का एक दिन 7 दिन के बराबर लगता है।

Bigg Boss के लिए क्या बोल गए BJP सांसद Ravi Kishan?

Video Credit TV9 Bharatvarsh

भाजपा सांसद (Ravi Kishan) ने अपने इंटरव्यू में बिग बॉस पर खुलकर अपनी राय रखी है। वह बता रहे हैं कि, कैसे वहां पर पुराने जख्म हरे होते हैं। बिग बॉस के घर के बारे में एक्टर बता रहे है कि, अब सभी कंटेस्टेंट काफी अच्छा खेल रहे हैं। बिग बॉस के कंटेस्टेंट के अंदर से एक बचपना बाहर आ रहा है। Ravi Kishan अपने बिग बॉस वाले डायलॉग “जिंदगी झंड बा फिर भी घमंड बा” को याद किया। वह आगे बता रहे हैं कि, बिग बॉस के घर में हर हफ्ता धोखा मिलना ही है। यहां पर जिसे अपने हाथ से खाना खिलाएंगे वो ही नॉमिनेट करेगा। इसके साथ ही वह कह रहे हैं कि, यहां सबको खेलना है और जीतना है। बिग बॉस के घर में लोग तरह-तरह की चीजें लेकर साथ आते हैं। बिग बॉस बहुत कुछ सीखाता है।

Bigg Boss 18 के बीच Ravi Kishan ने दिया इंटरव्यू

आपको बता दें, अभी हालहि में रवि किशन Bigg Boss 18 में ‘हाय दईया विद रवि भैया’ नाम का एक सेगमेंट लेकर आए थे। यहां पर उन्होंने घरवालों संग काफी मस्ती की है। Ravi Kishan के इस इंटरव्यू को TV9 Bharatvarsh के यूट्यूब चैनल पर 21 नवंबर को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 23 हजार व्यूज आ चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Samay Raina

अप्रैल 17, 2026

Patralekhaa

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Nora Fatehi

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026