---Advertisement---

Chamba Landslide Viral Video: भयावह! चंद सेकेंड और मलबे में ढेर हुआ विशालकाय पहाड़, धुएं का गुब्बार देख मुंह में आ जाएगा कलेजा; जानें डिटेल

Chamba Landslide Viral Video: चंबा जिले के भरमौर विधानसभा क्षेत्र में कुंडी-सुनारा सड़क पर ढग के पास एक भयंकर भूस्खलन हुआ।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 14, 2025 2:07 अपराह्न

Chamba Landslide Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Chamba Landslide Viral Video: पहाड़ों पर मानसून ने दस्तक दे दिया है, इसका साफ मतलब है कि आने वाले दिनों में पहाड़ों से ऐसी खबरे आएगी, जो आपको सन्न कर देंगी। गौरतलब है कि हर साल मानसून के दौरान कई ऐसी प्रकृतिक घटनाएं होती है, जो बहुत ही भयावह होती है। बता दें कि यह घटना हिमाचल प्रदेश के चंबा की बताई जा रही है, जहां एक विशालकाय पहाड़ चंद सेकेंड में मलबे की ढेर में तब्दील हो गया। बता दें कि ये Chamba Landslide Viral Video तेजी से फैल रहा है। अगर आप भी मानसून के दौरान पहाड़ों पर यात्रा करने की सोच रहे है, तो सावधानी जरूर बरतें

मलबे में ढेर हुआ विशालकाय पहाड़

जानकारी के मुताबिक चंबा जिले के भरमौर विधानसभा क्षेत्र में कुंडी-सुनारा सड़क पर ढग के पास एक भयंकर भूस्खलन हुआ, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है, इस वीडियो को Sachin Gupta नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है, वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक विशालकाय पहाड़ चंद सकेंड के बाद मलबे में पूरी तरह से तब्दील हो गया है, खाई में जा गिरा, जिसके बाद एक घुएं का एक बड़ा गुब्बार उठा, जो कोई भी इस वीडियो को देख रहा है, उसकी आँखे फटी की फटी रह जा रही है। गनीमत रही कि किसी जान माल के नुकसान नहीं है, हालांकि आवाजही पूरी तरह से ठप हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

Chamba Landslide Viral Video पर यूजर्स दे रहे है प्रतिक्रिया

मालूम हो कि इस घटना के बाद Chamba Landslide Viral Video सोशल मीडिया पर काफी तेेजी से फैल हो रहा है। वहीं अब यूजर्स भी जमकर इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है, एक यूजर ने लिखा कि

“हिमालय से छेड़ छाड़ करोगे तो वो जवाब तो देगा ही।सरकार सड़के बना रही हैं पहाड़ काट के पर पेड़ लगाना भूल जाती हैं जो इन पहाड़ो को मजबूती दे सकती हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि

“पहाड़ का दर्द फिर चुपचाप टूटकर बिखर गया, रास्ते रुके हैं, मगर लोगों की दुआएं चल रही हैं”। बता दें कि चंबा समेत कई जिलों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले लिया है और लगातार बारिश हो रही है,

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Neha Bora

अक्टूबर 31, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 31, 2026

Manisha Bhanwala

अक्टूबर 31, 2026

ISRO

अक्टूबर 31, 2026

Health Tips

अक्टूबर 31, 2026

Health Tips

अक्टूबर 31, 2026