---Advertisement---

Delhi Viral Video: शर्मनाक! भारत में मन रहा है मातम तब किस बात को सेलिब्रेट कर रहे पाकिस्तानी? Pahalgam Terror Attack के बीच केक ले जाता युवक वायरल

Delhi Viral Video: दिल्ली वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में जिसमें हाथ में केक लेकर शख्स पाकिस्तान उच्चायोग की तरफ जा रहा है ऐसे में पाकिस्तान किस बात को सेलिब्रेट कर रहे हैं इसे लेकर बातें बनने लगी है क्योंकि भारत में पहलगाम टेरर अटैक को लेकर लोगों के बीच फिलहाल गम का माहौल है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 24, 2025 1:54 अपराह्न

Delhi Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Viral Video: पहलगाम टेरर अटैक को लेकर भारत में गम का माहौल देखा जा रहा है। 26 भारतीयों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। देशभर में इसे लेकर सन्नाटा है और हर किसी की आंखें गमगीन नजर आ रही है। भारत गम में डूबा हुआ है लेकिन क्या Pakistan High Commission में सेलिब्रेशन जारी है। सोशल मीडिया पर हाथ में केक लेकर एक युवक का Video Viral हुआ तो लोग इस पर सवाल खड़े करने लगे। दिल्ली वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि मीडिया के सवालों को दरकिनार करते हुए यह युवक चुप्पी साधने में ही भलाई समझी। लोग इस हरकत को लेकर थू थू कर रहे हैं।

Pahalgam Terror Attack के बीच हाथ में केक लिए इस शख्स की उड़ गई हवाइयां

Delhi Viral Video की बात करें तो इसे देखने के बाद पाकिस्तान उच्चायोग की घटिया हरकत लोग बता रहे हैं। पहलगाम टेरर अटैक के बीच केक ले जाते एक युवक की हवाई यात्रा उड़ जाती है जब मीडिया उससे सवालों की बरसात करती है। वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स हाथ में डब्बा लेकर जा रहा है तब मीडिया उससे पूछती है कि केक आखिर किस सेलिब्रेशन के लिए है। क्या आप पाक उच्चायोग से हैं। आखिर आप कहां से हैं।” चारों तरफ से मीडिया इस शख्स को घेरी नजर आती है लेकिन वह एक शब्द भी नहीं बोलता है और उसके चेहरे की हवाइयां उड़ी होती है।

Delhi Viral Video को देख पाकिस्तानियों के लिए खौल उठा लोगों का खून

Pahalgam Terror Attack के बीच दिल्ली वायरल वीडियो में इस शख्स को देखने के बाद कहा जा रहा है कि उसके हाथ में केक है जो Pakistan High Commission का एक कर्मचारी है। क्या वाकई पाकिस्तान उच्चायोग में सेलिब्रेशन हो रहा है और केक मंगाया जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स इसे शर्मनाक बता रहे हैं और इस पर लताड़ लगाया जा रहा है। एक यूजर ने कहा, “मीडिया को 2 मिनट कैमरा बंद करके इसका इलाज करना चाहिए था।” @journalistspsc X चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को 95 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Rain Alert 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Chitrakoot Video

अक्टूबर 22, 2026

Delhi Pollution

अक्टूबर 22, 2026