---Advertisement---

Haryanvi Dance Video: ‘चंद्रो’ गाने में सपना चौधरी ने दिलकश अंदाज से बनाया लोगों को दीवाना, अब तक मिले इतने व्यूज

Haryanvi Dance Video: सपना चौधरी का गाना 'चंद्रो' फिलहाल सुर्खियों में है। हाल ही में रिलीज हुए इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और सपना का इस गाने में दिलकश अंदाज देखने लायक है। वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है और एक बार फिर वह लोगों को दीवाना बनाने में कामयाब हुई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 14, 2023 4:45 अपराह्न

haryanvi dance video
Follow Us
---Advertisement---

Haryanvi Dance Video: हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। यह बात सच है कि वह अपने ठुमके से लोगों को हैरान करने में कभी भी पीछे नहीं रहती है। ऐसे में उनका कोई ना कोई डांस वीडियो लगातार चर्चा में बना रहता है। ना सिर्फ स्टेज परफॉर्मेंस बल्कि वह अपने धमाकेदार गाने से लोगों को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका लेटेस्ट रिलीज सॉन्ग काफी ट्रेंड में है और इसमें उनकी अदाएं देखने लायक है। सपना चौधरी अपने गाने ‘चंद्रो’ की वजह से लाइमलाइट बटोरने में कामयाब हुई है। आइए देखते हैं आखिर क्या है वीडियो में खास।

‘चंद्रो’ गाने में खूबसूरत नजर आई सपना

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें सपना राजस्थानी लुक में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। ‘चंद्रो’ बनकर वह लोगों को इंप्रेस करने के लिए आ गई है और फैंस न सिर्फ उनके लुक बल्कि इस गाने को भी काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं। सपना अपने दिलकश अंदाज और ठुमकों से लोगों को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। एक बार फिर वह कामयाब हुई। ‘चंद्रो’ वीडियो में सपना का दिलकश अंदाज देखने लायक है।

यहां देखें Video:-

2 हफ्ते में ही ‘चंद्रो’ को मिले इतने व्यूज

2 मिनट 49 सेकंड के इस गाने को फैंस ताबड़तोड़ पसंद कर रहे हैं। सिर्फ 2 हफ्ते पहले रिलीज हुए इस वीडियो को 11 लाख व्यूज मिल चुके हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। सपना चौधरी का यह गाना सोनटक म्यूजिक यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है और इस पर ताबड़तोड़ व्यूज मिल रहे हैं। सपना चौधरी स्टेज परफॉर्मेंस से भले ही करियर की शुरुआत की हो लेकिन आज वह हरियाणवी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। हरियाणवी ही नहीं बल्कि सपना देश भर में खूब पसंद की जा रही है। यही वजह है कि उनके गाने सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते रहते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026