---Advertisement---

एयर इंडिया की फ्लाइट में अनूठे अंदाज में शख्स ने मंगेतर को किया प्रपोज, Viral Video देखकर याद आ जाएगा रोमांटिक पल

Viral Video: सोशल मीडिया पर फ्लाइट से जुड़े कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखने के बाद उन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है अभी हाल ही में एक फ्लाइट में पेशाब करने का मामला सामने आया। इस घटना के बाद पेशाब करने वाले शख्स को गिरफ्तार भी किया गया। इसी बीच अब ...

Read more

Avatar of Nimmi Rani

By: Nimmi Rani

Published: जनवरी 12, 2023 12:35 अपराह्न | Updated: जनवरी 12, 2023 3:05 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर फ्लाइट से जुड़े कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखने के बाद उन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है अभी हाल ही में एक फ्लाइट में पेशाब करने का मामला सामने आया। इस घटना के बाद पेशाब करने वाले शख्स को गिरफ्तार भी किया गया। इसी बीच अब एक दिल जीतने वाली वीडियो सामने आई है। जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का भी दिन बन गया है। आइए जानते हैं कि किस तरह इस वीडियो ने लोगों के दिलों को छू लिया।

शख्स ने फ्लाइट में मंगेतर को किया प्रपोज

मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में एक शख्स ने अपनी मंगेतर को फ्लाइट में ही प्रपोज किया। इस वीडियो को ट्विटर के प्लेटफार्म पर ‘अंजलि मिश्रा’ द्वारा शेयर किया गया। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है “मुंबई के लिए एयरलाइन की फ्लाइट में एक जोड़ी के लिए शादी की घंटी बज रही थी। जब एक आदमी बीच हवा में घुटने के बल बैठ गया और अपनी मंगेतर को शादी के लिए प्रपोज कर दिया, जो एक रोमांटिक इशारे से अचंभित रह गई।

Also Read: खूबसूरत लड़की को देखकर चिपक गई पूरी वानर सेना, Viral Video देख यूजर्स बोले- ‘दीदी तो फंस गई’

रोमांटिक अंदाज को देखकर यात्रियों ने बजाई ताली

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स फ्लाइट में पोस्टर लेकर अपनी मंगेतर को दिखाता है। मंगेतर इस पोस्टर को देखने के बाद हैरान हो जाती है और खुशी से झूमने लगती है। क्योंकि वह शख्स के रोमांटिक अंदाज से काफी सरप्राइज हो जाती है। इसके बाद फिर शख्स घुटने के बल बैठकर अपनी मंगेतर को अंगूठी के साथ प्रपोजल देता है। इसके बाद दोनों एक दूसरे को गले लगाते हैं। फ्लाइट में मौजूद यात्री इस रोमांटिक पल को देखकर ताली बजाते हैं और खुश होते हैं। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स को भी अपने-अपने रोमांटिक पर याद आ रहे हैं। साथ ही वह वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Also Read: Skin Care Tips: काली गर्दन को साफ करने के लिए अपनाएं ये खास घरेलु उपाय, बेहद असरदार है ये टिप्स

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026