---Advertisement---

क्या एनीमिक हैं आप? AIIMS की डॉक्टर से जानें कैसे Iron Deficiency पहुंचा सकता है आपको बड़ा नुक्सान

Iron Deficiency: एम्स की डॉक्टर से जाने कि आखिर कैसे आयरन डिफिशिएंसी का पता लगा सकते हैं आप, ब्लड टेस्ट में जाने कहीं आपको तो नहीं है एनीमिया। आइए जानते हैं इस बारे में एम्स की डॉक्टर क्या कहती हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 14, 2025 7:26 अपराह्न

Iron Deficiency
Follow Us
---Advertisement---

Iron Deficiency: डॉक्टर की निगरानी में अक्सर हम ब्लड टेस्ट तो करवाते हैं लेकिन इस ब्लड टेस्ट में क्या है इस बात की खबर हमें नहीं होती है। क्या आप जानते हैं कि आपका कंप्लीट ब्लड टेस्ट क्या कहता है। कैसे या आपके शरीर में होने वाली हर कमी को दिखाता है और आपको खतरे से दूर रख सकता है। इस बारे में AIIMS की डॉक्टर ने एक वीडियो को शेयर करते हुए पूरी जानकारी दी है तो जिसके साथ ही आप जान सकते हैं कि कहीं आपको एनिमिया तो नहीं है। आइए जानते हैं Iron Deficiency से आपको क्या नुकसान हो सकते हैं।

Iron की कमी से क्या हो सकते हैं

आयरन ऑक्सीजन के लिए बॉडी सेल्स में बेहद जरूरी होता है। आयरन डिफिशिएंसी की वजह से आपको सांस फूलना, पैरों में सूजन आने के साथ-साथ कई चीज हो सकती है। आईरन डिफिशिएंसी की वजह से क्रॉनिक किडनी डिजीज का भी खतरा होता है और ऐसे मरीजों को भी सावधान रहने की जरूरत होती है। इसकी वजह से ब्लोटिंग की समस्या भी हो सकती है।

क्या आपको पता है Iron Deficiency के नुकसान

आयरन डिफिशिएंसी के नुकसान की बात करें तो इसकी वजह से नाखूनों के रंग बदलने लगते हैं तो इसके अलावा आपके नाखून कमजोर होने लगते हैं। जीभ में सूजन के साथ-साथ कमजोरी, मुंह में ड्राइनेस ही नहीं आपकी इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है।

जानिए कैसे ब्लड रिपोर्ट बता सकता है आपको Iron Deficiency

  • अगर प्रियंका सेहरावत के इस वीडियो को देख तो वह बताती है कि सीबीसी यानी कंप्लीट ब्लड काउंट की बात करें तो यह हमें हीमोग्लोबिन बताती है। अगर लो हीमोग्लोबिन है तो इसकी वजह से आयरन डिफिशिएंसी और B12 की कमी की वजह से एनीमिया या क्रॉनिक इलनेस हो सकता है।
  • वहीं हीमोग्लोबिन अगर ज्यादा होता है तो उसकी वजह स्मोकिंग, डिहाईड्रेशन, High Altitude और Polycythemia Vera हो सकती है।
  • WBC के बारे में बात करते हुए डॉक्टर प्रियंका बताती हैं कि Low WBC बताता है कि आप वायरल इंफेक्शन के शिकार है तो है यह बैक्टीरियल इंफेक्शन के बारे में बताता है।
  • डॉ प्रियंका प्लेटलेट्स के बारे में बात करती हुई नजर आती है और वह कहती है कि लो प्लेटलेट्स इन्फेक्शन जैसे डेंगू या चिकनगुनिया में हो सकती है। वहीं हाई प्लेटलेट्स आयरन डिफिशिएंसी, डिहाईड्रेशन और Hematological Conditions में हो सकते हैं।
  • वहीं ब्लड रिपोर्ट में Low MCV की वजह भी आयरन डिफिशिएंसी होती है तो वहीं हाई MCV B12 डिफिशिएंसी का ईशारा करती है।

वहीं वीडियो के अंत में एम्स की डॉक्टर बताती हैं कि इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि किसी भी मेडिसिन या फिर कोई भी ट्रीटमेंट लेने से पहले किसी डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Holi 2026

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026