---Advertisement---

कुदरत की मार! Kedarnath में भारी बारिश के बाद भर-भराकर गिरा पहाड़, कैमरे में कैद हुए खौफनाक मंजर को देख अटक जाएंगी सांसे

उत्तराखंड की धरती से आए एक खौफनाक मंजर को देख आपकी सांसे अटक सकती हैं। Kedarnath Viral Video में भारी बारिश के बाद भूस्खलन की वो तस्वीर देखी जा सकती है जिसमें मौके पर मौजूद लोग जान बचाने के लिए भागे जा रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 27, 2025 3:33 अपराह्न

Kedarnath Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Kedarnath Viral Video: पहाड़ों से कई ऐसे खौफनाक मंजर आ चुके हैं जिन्हें देख एक पल को सांसे रुक जाती हैं। ऐसा ही एक मंजर चार धामों में से एक पवित्र केदारनाथ धाम को जाने वाले रास्ते से आया है। यहां भारी बारिश के कारण देखते ही देखते पहाड़ का एक हिस्सा भर-भराकर जमीन पर आ गिरा। केदारनाथ वायरल वीडियो के नाम से सुर्खियां बटोर रहे प्रकरण में इस खौफनाक मंजर को देखा जा सकता है। वायरल वीडियो इतना भयावह है कि इसकी कल्पना मात्र से ही सांसे अटक सकती हैं। जीवन के प्रति मोह क्या होता है ये भी Kedarnath Viral Video में देखा जा सकता है। कैमरे में कैद हुए इस दृश्य में लोगों के साथ घोड़े-खच्चर जैसे जानवर भी अपनी जान बचाने के लिए दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं। इस खौफनाक दृश्य ने एक बार फिर कई सवालों को जन्म दिया है।

भारी बारिश के बाद भर-भराकर गिरा पहाड़, देखें Kedarnath Viral Video

संजय त्रिपाठी नामक एक्स हैंडल यूजर ने उत्तराखंड के सुदूर पहाड़ी इलाके से आया एक वायरल वीडियो पोस्ट किया है।

Watch Video

केदारनाथ वायरल वीडियो के नाम से सुर्खियां बटोर रहे इस प्रकरण में भूस्खलन की तस्वीरें साफ तौर पर देखी जा सकती हैं। वीडियो में पहाड़ का एक हिस्सा देखते ही देखते भर-भराकर गिर जाता है और आसमान में धुंए का गुब्बार उठता है। दरअसल, पहाड़ों में इन दिनों लोग कुदरत की मार से जूझ रहे हैं। भारी बारिश के कारण पहाड़ों में नमी आ गई है जिसकी वजह से भूस्खलन की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। लोगों का जीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है और वे जद्दोजहद कर रहे हैं। Kedarnath Viral Video पहाड़ों में मची त्रासदी की एक बानगी मात्र है। इससे पूर्व भी पहाड़ों से कई ऐसे खौफनाक मंजर सामने आ चुके हैं जिन्हें देखकर लोगों की रुह कांप सकती है।

पहाड़ो में जाने वाले लोग रखें इन बातों का ध्यान!

भारी बारिश के कारण पहाड़ों में नमी बढ़ जाती है और यही वजह है भूस्खलन की घटनाएं होती है। Kedarnath Viral Video भी ऐसी ही घटनाओं का एक हिस्सा मात्र है। ऐसे में जो भी लोग इन दिनों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, कश्मीर समेत अन्य कहीं भी पहाड़ी इलाके की यात्रा पर हैं। वो बारिश के दौरान सफर करने से परहेज करें। मौसम साफ होने का इंतजार करें और फिर अपनी यात्रा को रफ्तार दें। भारी बारिश के कारण भूस्खलन की आशंका बढ़ जाती है और लोगों के लिए खतरा रहता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bulandshahr Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Aditi Rao Hydari

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 28 October 2026

अक्टूबर 27, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 27, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 27, 2026

Shraddha Kapoor

अक्टूबर 27, 2026