---Advertisement---

Chhath पूजा पर Khesari Lal और Komal Singh लेकर आए Bhojpuri Song, ’बिहारी पिया,’ YouTube पर कर रहा ट्रेंड

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: Chhath पूजा पर Khesari Lal और Komal Singh का "बिहारी पिया" Bhojpuri Song रिलीज कर दिया गया है। इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 1, 2024 12:24 अपराह्न

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song
Follow Us
---Advertisement---

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: बिहार का सबसे बड़ा महापर्व छठ पूजा (Chhath Puja 2024) शुरु होने वाला है। ये त्योहार 5 नवंबर से लेकर 7 नवंबर तक चलेगा। आस्था के इस पर्व का पूरे साल इंतजार किया जाता है। इस शुभ अवसर पर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भोजपुरी छठ गीत (Bhojpuri Chhath Geet) लेकर आए हैं। इस गाने के बोल बिहारी पिया (Bihari Piya) हैं। इस गाने में खेसारी के साथ एक्ट्रेस कोमल सिंह (Komal Singh) हैं। गाने के लिरिक्स काफी अच्छे हैं। इस Bhojpuri Song को 31 अक्टूबर को रिलीज किया गया था। इस पर अभी तक 6 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और ये यूट्यूब पर खबर लिखे जाने तक 15वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।

Chhath Puja 2024 से पहले छा गया Khesari Lal और Komal Singh गाना “बिहारी पिया”

Video credit GMJ – Global Music Junction

“बिहारी पिया” गाने की शुरुआत में दिखाया गया है कि, खेसारी लाल यादव की ऑन स्क्रीन पत्नी कोमल सिंह फोन पर बात रही हैं और छठ की याद दिला रही हैं। इस गाने में छठ पूजा की खास झलक देखने को मिल रही है। गाने में एक्टर और एक्ट्रेस भक्ति में डूबे हुए हैं। खेसारी लाल अपनी पत्नी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। गाने का म्यूजिक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। यही वजह है कि, यूजर्स बोल रहे हैं कि, इस छठ पर यही भोजपुरी गाना बजेगा। गाने में इस महापर्व की पूरी झलक देखने को मिल रही है।

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song यूट्यूब पर कर रहा ट्रेंड

इस नए भोजपुरी गीत को GMJ – Global Music Junction नाम के यू्ट्यूब चैनल पर 31 अक्टूबर को अपलोड किया गया है। इस पर अब तक 6 लाख 51 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं वही, 87 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। गाने पर 7 हजार से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं। फैंस को कोमल सिंह और खेसारी की जोड़ी काफी पसंद आ रही है। वीडियो पर एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि, “प्रखण्ड हो या जिला खेसरी से हिला।” वहीं, एक यूजर लिखता है कि, “इस साल🙏🏻-(छठ)- 🙏🏻में पूजा यही गाना बजेगा”। वहीं, एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि, “अबकी के छठ पूजा में इस गाना को इतना प्यार तो की पूरे 200 मिलियन चला जाए।”

इस तरह इस भोजपुरी गाने को खूब पसंद किया जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Video

अप्रैल 15, 2026