---Advertisement---

Mahendra Singh Dhoni बर्थडे जश्न में साक्षी ने पति का पैर छूकर बटोर ली लाइमलाइट, वीडियो देख सलमान ही नहीं फैंस भी कर रहे रिएक्ट

Mahendra Singh Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी के बर्थडे सेलिब्रेशन से वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें साक्षी धोनी ने कुछ ऐसा किया जिसे देखने के बाद फैंस फिदा हो गए हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 7, 2024 11:01 पूर्वाह्न

Mahendra Singh Dhoni
Follow Us
---Advertisement---

Mahendra Singh Dhoni: क्रिकेट की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना चुके महेंद्र सिंह धोनी आज यानी 7 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। यह जन्मदिन उनके लिए काफी खास है क्योंकि हाल ही में T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम वर्ल्ड चैंपियन बनकर उन्हें एक तोहफा दिया है। इस सब के बीच जश्न की एक झलक फिल्हाल काफी चर्चा में है जिसमें धोनी अपने बर्थडे को सलमान खान और अपनी पत्नी साक्षी के साथ सेलिब्रेट करते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद धोनी नहीं बल्कि उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी लाइमलाइट में आ गई है। आईए जानते हैं कैसे।

जश्न की जान बन गई साक्षी

विरल भयानी इंस्टाग्राम चैनल से जारी वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी को केक खिलाते हैं लेकिन केक खाने के बाद उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसकी शायद क्रिकेटर ने खुद कल्पना नहीं की होगी। वीडियो में आप देखेंगे कि वह अपने पति को प्रणाम करती है और इस नजारे ने फैंस के दिल को जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ा है जिसने भी देखा है बस देखता रह गया। साक्षी सिंह धोनी ने पूरी की पूरी लाइमलाइट ले ली और बर्थडे सेलिब्रेशन की जान बन गई है। इस नजारे को सलमान खान भी देखते रह गए। हालांकि साक्षी के अंदाज से ऐसा लग रहा था जैसे वह मस्ती कर रही हो।

फैंस कर रहे जमकर रिएक्ट

धोनी के बर्थडे सेलिब्रेशन का यह वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा में है और इसे देखने के बाद फैंस इस पर जमकर रिएक्ट भी कर रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा सबसे क्यूट वीडियो तो दूसरे ने कहा इस वीडियो का तो इंतजार था। एक ने कहा अंत में प्रणाम करना वाकई दिल को जीत गया तो दूसरे ने कहा साक्षी और धोनी की जोड़ी जबरदस्त। एक यूजर ने लिखा बस यही मुझे भी चाहिए तो दूसरे ने कहा ऐसी लड़की मिल जाए तो आज ही शादी कर लूंगा।

चर्चा में बने रहते हैं Mahendra Singh Dhoni

बता दें कि अपने जन्मदिन से पहले भारत की जीत को लेकर महेंद्र सिंह धोनी ने एक पोस्ट शेयर कर इसकी तारीफ की थी और बताया था कि यह उनके जन्मदिन से पहले का उनका सबसे नायाब तोहफा है। हाल ही में उन्हें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में स्पॉट किया गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026