---Advertisement---

Meerut News: खूनी वारदात से दहल उठा मेरठ, पहले दबाया गला और फिर दनादन मारी गोलियां; सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल; जानें पुलिस का पक्ष

Meerut News: मेरठ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसे देख पूरा जिला सन्न रह गया है, और अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 3, 2025 3:53 अपराह्न

Meerut News
Follow Us
---Advertisement---

Meerut News: मेरठ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसे देख पूरा जिला सन्न रह गया है। दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जहां एक युवक दूसरे युवक को जो जमीन पर लेटा हुआ है, उसपर वह दनादन गोलिया बरसा रहा है। जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम आदिल बताया जा रहा है। वहीं अब इस हत्या का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसी बीच मेरठ पुलिस ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है, साथ ही यूजर्स भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।

खूनी वारदात से दहल उठा मेरठ गला दबाकर दागी दनादन गोलिया

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे देखा जा सकता है कि कैसे एक लड़का दनानदन गोलियां बरसा रहा है। इस वीडियो को UttarPradesh.ORG News नाम के एक्स हैंडल से सेयर किया गया है। दी जानकारी के अनुसार बदमाशों ने पहले गला घोंटा, फिर सीने पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां दाग दीं। वहीं अभी पुलिस की गिरफ्त से आरोपी बाहर है।

मेरठ पुलिस ने इस मामले में दी अहम जानकारी – Meerut News

बता दें कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब मेरठ पुलिस ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी और लिखा कि

“वीडियो में दिख रहा है कि दोनों युवा एक ही समुदाय के हैं और पूर्व परिचित बताए गए हैं। घटना में हत्या का मुकदमा दर्ज कर अपराधी 5 टीम बनाई गई है। शीघ्र ही आवश्यक विधिक उपचार की आवश्यकता होगी”।

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

गौरतलब है मेरठ में हुई वारदात के अब यूजर्स भी जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है, एक यूजर ने लिखा कि

“बदमाशो ने नहीं उसके ही साथ और पड़ोसी हमजा ने ये किया है”। एक और यूजर ने लिखा कि

“ऐसे हत्यारों का फूल एनकाउंटर होना चाहिए”। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक घटना के बाद आरोपी फरार है, और पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

Viral Video

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Viral Video

अगस्त 28, 2026