---Advertisement---

MS Dhoni Viral Video: अनोखे अंदाज में नजर आए धोनी, ऑटोग्राफ देते हुए फैन से मांग ली चॉकलेट, देखें वायरल वीडियो

MS Dhoni Viral Video: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कभी वो सड़को पर बाइक चलाते नजर आते हैं तो कभी अपने शानदार कलेक्शन वाले कार के गैरॉज में नजर आते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 12, 2023 2:43 अपराह्न

MS Dhoni Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

MS Dhoni Viral Video: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कभी वो सड़को पर बाइक चलाते नजर आते हैं तो कभी अपने शानदार कलेक्शन वाले कार के गैरॉज में नजर आते हैं। महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कहा जाता है कि ये कैप्टन कूल हैं और जो भी करते हैं एकदम अपने अंदाज में आराम से करते हैं। बता दें कि वर्तमान में धोनी वेकेशन मनाने के लिए अमेरिका पहुंचे हैं। इस दौरान धोनी का एक वीडियो वायरल (Video) है जिसमें वो अपने एक फैन को ऑटोग्राफ देते और फिर उससे अपना चॉकलेट मांगते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो (Video) जमकर वायरल हो रहा है।

बीते दिनों ही कैप्टन कूल अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ गोल्फ खेलते देखे गए थे। इसको लेकर भी खूब सुर्खियां बनी थी और धोनी के खेल प्रेमी होने के बारे में तमाम बाते कही गई थीं।

फैन से चॉकलेट वापस मांगने का वीडियो हुआ वायरल

बता दें कि कैप्टन कूल इन दिनों अमेरिका में अपना वेकेशन मनाने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्हें अलग-अलग अंदाज में देखा जा रहा है। एक्स (पूर्व ट्विटर) मीडिया हैंडल से एक यूजर मुफ्फदल वोहरा ने एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें माही अपने फैन को ऑटोग्राफ देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वो अपने फैन से कहते हैं कि मेरा चॉकलेट वापस दे दो। इसको सुन कर माही का फैन भी हंस पड़ता है और उन्हें चॉकलेट वापस करता है। इसके बाद से धोनी फिर वापस लौट जाते हैं। माही का ये वीडियो सोशल मीडिया हैंडल पर वायरल है और लोगों के इस पर खूब रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। इसमें कोई कह रहा है अभी भी धोनी दिल से बच्चे हैं तो कोई कह रहा है उन्हें चॉकलेट बहुत पसंद है।

अलग-अलग अंदाजों से चर्चे में रहे हैं धोनी

बता दें कि अपने अमेरिका वेकेशन के दौरान भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कई कारणों से चर्चा में रहे हैं। बीते दिन ही धोनी अमेरिका में हो रहे यूएस ओपन 2023 मेन्स सिंगल्स का क्वार्टर फाइनल मुकाबला देखने पहुंच गए थे। इस दौरान भी माही को लेकर खूब खबरे बनीं थी। इसके अगले दिन ही धोनी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलते देखे गए थे। इस संबंध में भी उन्होंने सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरी थी। धोनी को लेकर कहा जाता है कि ये कैप्टन कूल हैं और हमेशा शांत दिमाग के साथ अपने जीवन में मौज-मस्ती करते नजर आते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026