---Advertisement---

Nagpur Viral Video: गलती से यात्री ने दिया 50 रुपये एक्स्ट्रा, ऑटो ड्राइवर ने किया ऐसा इन्वेस्टमेंट कि इंटरनेट का जीत लिया दिल

Nagpur Viral Video: ऑटो ड्राइवर को गलती से 50 रुपये एक्सट्रा मिल गया लेकिन इसका इस्तेमाल उन्होंने जिस तरह से किया यह इंटरनेट पर फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है। आइए जानते हैं वीडियो में क्या हुआ है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 7, 2026 4:39 अपराह्न

Nagpur Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Nagpur Viral Video: अगर आप भी पैसों से अमीरी को देखते हैं तो शायद आप गलत है क्योंकि सच्चा दिल होने पर आप दुनिया के सबसे अमीर बन जाते हैं। नागपुर के ऑटो ड्राइवर ने भी कुछ ऐसा ही कर दिखाया जहां एक यात्री ने उसे गलती से 50 एक्स्ट्रा दे दिया लेकिन गलती से लिए हुए इस पैसे का इन्वेस्टमेंट जिस तरह से ऑटो ड्राइवर ने किया उसने हर किसी का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग इस पर प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं हैं। निश्चित तौर पर इस भगवान जैसे शख्स की जितनी तारीफ की जाए वह कम है।

50 रुपये मिला ज्यादा तो ऑटो ड्राइवर ने क्या किया

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि इसकी शुरुआत में ऑटो ड्राइवरी यह कहता हुआ नजर आता है कि किसी यात्री ने उसे गलती से 50 एक्स्ट्रा दे दिया। अब वह इस पैसों का क्या करेगा। जिसके बाद थोड़ी दूर जाने के बाद वह एक महिला को अपने ऑटो में बैठने के लिए मदद करता है जब महिला कहती है कि उसके पास पैसे नहीं है तब भी वह उसे बिठाता है और फिर उतारने के बाद उसे 10 रुपये देता है। वहीं आगे जाकर एक और बुजुर्ग को वह 10 रुपये के साथ पानी का बोतल भी ऑफर करता है।

Nagpur Viral Video में ऑटो ड्राइवर की दरियादिली पर क्या बोल रहे लोग

वहीं वायरल वीडियो के अंत में ऑटो ड्राइवर यह कहता हुआ दिखाई देता है कि और 30 बच्चे हैं और इसका इस्तेमाल वह जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए करेगा। वहीं इस वीडियो को कुछ लोग स्कृपटेड बता रहे हैं और इस पर प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं हैं। जहां लोग इस तरह के काम की सराहना कर रहे हैं। वहीं एक यूजर ने कहा कि स्क्रिप्ट की तरह रियल जिंदगी में भी लोगों में इसी कदर ईमानदार रहना चाहिए। यूज़र ने कहा यह सच में काफी अलग भावना है तो वहीं एक यूजर ने कहा कैमरा के आगे सब सुधर जाते हैं।

वायरल वीडियो को 225000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 24, 2026

Health Tips

अगस्त 24, 2026

Kiara Advani

अगस्त 23, 2026

H1N1

अगस्त 23, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 23, 2026

Vaani Kapoor

अगस्त 23, 2026