Nitish Kumar: बिहार में सियासी गहमा-गहमी का दौर जारी है। अंदरखाने तमाम बैठकें आयोजित होने की खबर है जिसमें चर्चा का केन्द्र है नए मुख्यमंत्री का चुनाव। दरअसल, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद लगभग स्पष्ट है कि बिहार को नया सीएम मिलेगा। इसी बीच मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा से एक वायरल वीडियो सामने आया है।
वायरल वीडियो को देख यूजर्स का दिल पसीज सकता है। बुधवार को नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत आरा और बक्सर में थे। इस दौरान उनके समर्थन ने उनसे बिहार न छोड़ने की अपील की। इस क्षण को देख नीतीश कुमार एक पल के लिए भावुक नजर आए जिससे जुड़ा वायरल वीडियो अब सुर्खियां बटोर रहा है।
समर्थक की अपील देख भावुक हुए सीएम Nitish Kumar
आरा और बक्सर में बीचे दिन समृद्धि यात्रा के दौरान के दौरान नीतीश कुमार के एक समर्थक ने उनसे भावुक अपील की।
जरूरी नहीं की हर चीज़ जुबान से बोला जाए, नीतीश कुमार का ये वीडियो ……!#BIHAR #Nitishkumar pic.twitter.com/dlZnltLU7l
— Mukesh singh (@Mukesh_Journo) March 26, 2026
जनसभा में पोस्टर लहरा रहे समर्थक का कहना था कि नीतीश कुमार बिहार न छोड़ें। उसने जो पोस्टर लहराया उस पर लिखा था “आदरणीय नीतीश कुमार जी, कृप्या मुख्यमंत्री पद न छोड़ें। आपकी बिहार को आवश्यकता है।” अपने समर्थक की इस अपील को देख एक पल के लिए नीतीश कुमार भी भावुक नजर आए।
मुकेश सिंह नामक एक्स हैंडल यूजर ने इस प्रकरण से जुड़ा वायरल वीडियो पोस्ट किया है। वायरल वीडियो में नीतीश कुमार बगैर कुछ बोले मंच पर खड़े सुरक्षाकर्मी को इशारा करते हैं। इसके बाद सुरक्षाकर्मी नीचे उतरकर मुख्यमंत्री के समर्थक तक पहुंचता है और धीरे से पोस्टर लाकर मंच पर चढ़ जाता है। वीडियो का ये भावुक अंत यूजर्स का दिल पसीजा रहा है।
पटना छोड़े लुटियंस दिल्ली के मेहमान बनेंगे नीतीश कुमार!
दो दशक से ज्यादा समय हो गए जब से नीतीश कुमार का स्थायी पता 1 अणे मार्ग है। यहीं मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर वो रहते हैं। जीतनराम माझी प्रकरण को छोड़ दें, तो 2005 से मार्च 2026 तक उनका पता नहीं बदला है। हालांकि, अब वो पटना छोड़ लुटियंस दिल्ली के मेहमान बन जाएंगे। नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद के रूप में निर्वाचित हो चुके हैं।
खबरों की मानें तो 10 अप्रैल से पहले उन्हें राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेना है। तय नियम के मुताबिक अगले 5 दिनों में विधान परिषद सदस्य से उनका इस्तीफा होगा। संभव है कि 14 अप्रैल के बाद बिहार में नई सरकार बने और मुख्यमंत्री की कुर्सी बीजेपी के हिस्से चली जाए। इसके बाद नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के रूप में लुटियंस दिल्ली पहुंच जाएंगे।





