---Advertisement---

Patna Viral Video: बुजुर्ग मामा के लिए कसाई बना 26 वर्षीय मोहम्मद अयाज! देखें कैसे दिनदहाड़े खौफनाक वारदात को दिया अंजाम

Patna Viral Video: पटना शहर के बंगाली टोला मोड़ पर हुई हत्या से जुड़ा वायरल वीडियो खूब सुर्खियों में है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 12, 2026 5:38 अपराह्न

Patna Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Patna Viral Video: राजधानी पटना एक खौफनाक आपराधिक वारदात से हिल गई है। सोशल मीडिया पर पटना से जुड़ा एक वायरल वीडियो तेजी से सुर्खियों में है। पटना वायरल वीडियो में एक 26 वर्षीय युवक को दिनदहाड़े आपराधिक वारदात अंजाम देते देखा जा सकता है। पटना के बंगाली टोला मोड़ पर युवक आता है और चाकू से गोद-गोदकर अपने 62 वर्षीय बुजुर्ग मामा मोहम्मद रईस को मौत के घाट उतार देता है। युवक की पहचान मोहम्मद अयाज के रूप में हुई है। इस घटना से जुड़ा वायरल वीडियो तेजी से सुर्खियां भी बटोर रहा है। पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

दिनदहाड़े खौफनाक आपराधिक वारदात को दिया अंजाम – Patna Viral Video

बीच सड़क बगैर किसी डर के 26 वर्षीय मोहम्मद अयाज ने अपने ही मामा को मौत के घाट उतार दिया है। पटना शहर के बंगाली टोला मोड़ पर हुई इस घटना से जुड़ा वायरल वीडियो आरजेडी के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है।

वायरल वीडियो में युवक पहले धीरे-धीरे पीछे चलता है। औचक वो अपने मामा के पास पहुंचकर सीधा चाकू से वार कर देता है। भांजे की वार से घायल मामा जमीन पर गिर जाते हैं जिसके बाद एक के बाद एक कई बार चाकू से हमला कर मोहम्मद अयाज अपने बुजुर्ग मामा को मौत के घाट उतार देता है। पटना वायरल वीडियो में नजर आ रहा प्रकरण ऐसा है कि इसे देख लोगों का मन विचलित हो सकता है।

मामले की गंभीरता को देख पटना पुलिस का त्वरित एक्शन!

बंगाली टोला मोड़ पर हुई हत्या से जुड़े प्रकरण की गंभीरता को देख पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।

पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पटना शहर के एसडीपीओ डॉक्टर गौरव कुमार ने बताया कि इस हत्याकांड के पीछे पारिवारिक विवाद कारण है। मोहम्मद अयाज ने अपने मामा को विवाद के कारण मौत के घाट उतारा है। अभियुक्त मोहम्मद अयाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और प्राथमिकी दर्ज हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई को रफ्तार दे रही है। प्रशासन इस मामले में सख्त कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए प्रयासरत है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Saharanpur Viral Video

अप्रैल 4, 2026

INS Aridhaman

अप्रैल 4, 2026

LPG Crisis

अप्रैल 4, 2026

Nashik News

अप्रैल 4, 2026

Shashi Tharoor

अप्रैल 4, 2026

Ranveer Singh

अप्रैल 4, 2026