---Advertisement---

PSL 2023: ‘बाप रे इतना गुस्सा’ Tayyab Tahir की गलती पर आपा खो बैठे Mohammad Amir, भड़कते हुए कह डाला सब कुछ, देखें Video

कराची टीम से सबसे शानदार गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने। सोमवार को खेले गए मैच में आमिर का गुस्सा सातवें आसमान पर था और वह अपने टीम मेट तैयब ताहिर (Tayyab Tahir) के ऊपर ही गुस्से से लाल हो गए। आमिर के गुस्से का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: मार्च 7, 2023 3:39 अपराह्न

PSL 2023
Follow Us
---Advertisement---

PSL 2023: पाकिस्तान में खेले जा रहे पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2023) में हमें अबतक कई शानदार मुकाबले देखने को मिले हैं। जिसमें कई टीमों ने हारी हुई बाजी को पलटा है और जीत दर्ज की है। लेकिन कराची किंग्स टीम का खराब प्रदर्शन अभी भी जारी है। लगातार हार के बाद गुस्सा आना तो जायज है और इस बात को सही साबित किया कराची टीम से सबसे शानदार गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने। सोमवार को खेले गए मैच में आमिर का गुस्सा सातवें आसमान पर था और वह अपने टीम मेट तैयब ताहिर (Tayyab Tahir) के ऊपर ही गुस्से से लाल हो गए। आमिर के गुस्से का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मोहम्मद आमिर को आया गुस्सा

कराची किंग्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेले गए मैच में जब कराची टीम गेंदबाज़ी कर रही थी और मैच एकदम रोमांचक हो गया था। मैच ऐसे मोड़ पर था की एक गलती और हार पक्का और ऐसा ही कुछ मैच के अंतिम ओवरों में घटा। दरअसल, मोहम्मद आमिर जब कराची टीम की तरफ से 19वां ओवर डाल रहे थे और ग्लैडिएटर्स टीम को जीत के लिए 8 गेंदों में 11 रन बनाने थे। तभी आमिर की 5 पांचवी गेंद पर सरफराज खान ने एक शॉट खेला जो और गेंद मिड ऑन की तरफ हवा में गई। इसी दिशा में फील्डिंग कर रहे तैयब ताहिर ने गेंद तक पहुंचने में देरी दी और कैच निचे गिर गया और गेंद उनके हाथों से छूट गई और क्वेटा टीम के बल्लेबाजों ने दो रन भाग लिए। जिसके बाद मोहम्मद आमिर अपना आपा खो बैठे और ताहिर पर गुस्सा हो गए।

Also Read: RISHABH PANT: तेज हवाओं के बीच चेस खेलते नजर आए पंत, सोशल मीडिया पर VIDEO VIRAL

यहां देखें वीडियो:

https://twitter.com/topsports7809/status/1632806009264586752

बुरी तरह भड़क गए आमिर

कराची टीम के बल्लेबाज तैयब ताहिर के द्व्रारा की गई इस गलती पर आमिर उनके ऊपर गुस्से से लाल हो गए है और वह लगातार उनको कुछ बोले जा रहे थे। यह सब देखकर कराची टीम के कप्तान इमाद वसीम ने भी अपना सिर निचे कर लिया। ओवर खत्म करने के बाद भी आमिर का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वह अपने कप्तान पर इस बात पर चर्चा करते हुए दिखे।

मैच का हाल

कराची किंग्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेले गए मैच में क्वेटा टीम ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कराची की टीम ने अपने 20 ओवर में 164/रन बनाए। कराची टीम की तरफ से एडम रॉसिंगटन ने 45 गेंदों में 69 रनों की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्लैडिएटर्स की टीम ने मार्टिन गुप्टिल के 86 रनों की नाबाद पारी और प्रिटोरियस की ताबड़तोड़ पारी के दम पर 1 गेंद पहले 4 विकेट से मैच जीत लिया।

Also Read: RCB VS MI WPL 2023: मुंबई से मिली हार के बाद RCB पुरुष और महिला टीम हुई जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल, देखें रिएक्शन

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026