---Advertisement---

Samastipur Viral Video: चीखती रही लड़की और जानवरों की तरह नोंचते रहे दरिंदे, जमुई के बाद बिहार फिर हुआ शर्मसार

Samastipur Girl Viral Video:  बिहार के जमुई में हुई लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला अभी थमा भी नहीं था कि, एक बार फिर से बिहार शर्मसार हो गया है। दरअसल,  समस्तीपुर जिले से भी इसी तरह की घटना सामने आयी है। सोशल मीडिया पर इस हैवानियत से भरी घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 24, 2026 12:36 अपराह्न

Samastipur Girl Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Samastipur Girl Viral Video:  बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ हुई दरिंदगी का मामला अभी थमा भी नहीं था कि, इसी तरह की घटना राज्य के दूसरे जिले समस्तीपुर से आयी है। यहां पर भी एक लड़की को कुछ दरिंदों ने सरेआम दिन दहाड़े बीच सड़क पर हवस का शिकार बनाने की कोशिश की है। इस दौरान लड़की अपनी इज्जत बचाने के लिए भीख मांगती रही, लेकिन वहां पर मनचले ना तो रुके और ना ही सड़क से गुजर रहे किसी राहगीर ने लड़की को बचाने की कोशिश की है। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके कारण बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं कि, 1 हफ्ते में दो अलग-अलग लड़कियों के साथ हुई शर्मनाक घटनाओं को बिहार शासन और प्रशासन क्यों रोकने में नाकाम नजर आ रहा है?

जमुई के बाद बिहार का समस्तीपुर हुआ शर्मसार

समस्तीपुर में लड़की के साथ हुई छेड़छाड़े के वायरल वीडियो को  एक्स पर Samastipur Town नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘जमुई जैसा कांड अब समस्तीपुर में भी, सुनसान सड़क पर लड़की से छेड़खानी, हाथ मरोड़ा, गालियां दी। वीडियो वायरल… समस्तीपुर में जमुई जैसी घटना दोहरायी गयी। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर में बांध बाइपास रोड पर एक लड़के के साथ जा रही लड़की को कुछ स्थानीय युवकों ने पकड़कर छेड़खानी व बैड-टच किया। वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में समस्तीपुर पुलिस, Samastipur Town Media से हुई बातचीत में SP अरविंद प्रताप सिंह ने बताया की मामला अतिसंवेदनशील है। आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा ।

देखें वीडियो

लड़की के साथ छेड़खानी करने वाले युवक जगतसिंहपुर गांव के ही बताये जा रहे हैं। बताया जा रहा है की लड़की किसी लड़के के साथ जा रही थी। रास्ते में रूक कर वह फोटो ले रही थी, तभी आसपास के लड़को ने पहुंचकर उससे गाली-गलौज व छेड़खानी करनी शुरू कर दी। इसका वीडियो भी बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।’   वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, किस तरह से लड़की को गाली देते हुए कुछ युवक उसका हाथ मोड़ रहे हैं और बैड टच करने की कोशिश कर रहे हैं।

Samastipur Girl Viral Video पर पुलिस ने क्या लिया एक्शन ?

बीच सड़क पर लड़की के साथ छेड़छाड़ करते चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जगतसिंहपुर गांव के बताए जा रहे हैं। बुधवार से ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपियों के नाम विकास शर्मा और राहुल कुमार नाम से युवकों के रुप में हुई है। विकास पर पहले से ही शराब को लेकर पहले से ही कई केस दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बहुत जल्द मामले से जुड़ी अन्य जानकारियों को भी साझा किया जाएगा।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 24, 2026

The Great Indian Kapil Show 5

सितम्बर 24, 2026

Viral Video

सितम्बर 24, 2026

Viral Video

सितम्बर 24, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

सितम्बर 24, 2026

Hair Care

सितम्बर 24, 2026