---Advertisement---

Sonamarg Avalanche Viral Video: अद्भुत! रात के अंधेरे में चुपके से आई डरावनी मौत, एक बार वीडियो देखकर नहीं होगा आंखों पर यकीन

Sonamarg Avalanche Viral Video: बर्फबारी का सीजन है, तो बर्फ तो गिरेगी ही, मगर क्या आपने कभी डरावनी मौत को देखा है? अगर नहीं, तो एक बार सोनमर्ग हिमस्खलन वायरल वीडियो को देख लीजिए। आप फिर कभी सर्दी के मौसम में पहाड़ों पर नहीं जाएंगे।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 28, 2026 11:33 पूर्वाह्न

Sonamarg Avalanche Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Sonamarg Avalanche Viral Video: उत्तर भारत में इन दिनों बर्फबारी जारी है। खासकर जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में स्थिति बहुत खराब बनी हुई है। आपने सोशल मीडिया पर अक्सर सोनमर्ग की बर्फ देखी होगी, जिसे देखकर आपका भी सोनमर्ग जाने का मन करता होगा। मगर क्या आपने सोनमर्ग हिमस्खलन वायरल वीडियो देखी? अगर नहीं, तो आप इस खबर को इग्नोर नहीं कर सकते हैं। आप एक बार अगर सोनमर्ग में भारी हिमस्खलन की वीडियो देख लेंगे, तो आप सोनमर्ग जाने का विचार त्याग सकते हैं।

Sonamarg Avalanche Viral Video: पलक झपकते ही बर्फ के तूफान में ढक गईं कई इमारतें

पीटीआई के मुताबिक, मंगलवार देर रात जम्मू और कश्मीर के सोनमर्ग टूरिस्ट रिजॉर्ट में हिमस्खलन हुआ, लेकिन इसमें किसी की जान नहीं गई। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात 10:12 बजे सेंट्रल कश्मीर के गांदरबल जिले में सोनमर्ग रिजॉर्ट में हिमस्खलन हुआ। सोनमर्ग हिमस्खलन वायरल वीडियो में नजर आ रहे हिमस्खलन को सीसीटीवी कैमरे में कैद किया गया, जिसमें बर्फ इमारतों को ढकती हुई दिख रही है।

Watch the Video-

जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में ताजा बर्फबारी की वजह से पूरे प्रदेश में लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। बर्फबारी के बाद जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे 44 बंद कर दिया गया और श्रीनगर एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिससे सैकड़ों पर्यटक घाटी में फंस गए। हालांकि, स्थानीय प्रशासन निवासियों और पर्यटकों को लगातार ताजा हालात की स्थिति से अवगत करा रहा है। ताकि लोगों को परेशानी न हो।

सोनमर्ग हिमस्खलन वायरल वीडियो: अभी बनी रहेगी बर्फबारी की स्थिति

उधर, सोनमर्ग हिमस्खलन वायरल वीडियो सामने के बाद काफी लोग की नजरें मौसम विभाग की ओर हैं। आईएमडी यानी भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के अधिकतर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी का अनुमान लगाया है, और कुछ जगहों पर गरज या तेज हवाएं चलने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, बुधवार को भी हल्की बारिश होने की उम्मीद है। ऐसे में अगर आप सोनमर्ग या जम्मू-कश्मीर के किसी अन्य क्षेत्र में जाने का विचार कर रहे हैं, तो मौसम का ताजा अपडेट जरूर देखें।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026