---Advertisement---

Stroke के लिए ये रिस्क फैक्टर हो सकते हैं खतरनाक, जानिए ट्रीटमेंट को लेकर क्या है एक्सपर्ट की राय

Stroke: डॉ प्रियंका शेहरावत ने एक वीडियो को शेयर करते हुए लोगों को स्ट्रोक के बारे में खास जानकारी देती हुई नजर आई और कहा कि इलाज से बेहतर है रोकधाम।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 2, 2024 2:40 अपराह्न

Stroke
Follow Us
---Advertisement---

Stroke: पिछले कुछ समय से स्ट्रोक की घटनाएं लोगों में काफी देखी जाती है जिसकी वजह से पैरालिसिस भी हो रहे हैं। ऐसे में डॉक्टर प्रियंका शेहरावत ने एक वीडियो को शेयर करते हुए लोगों से यह कहा कि इलाज से बेहतर रोकधाम है और उन्होंने बताया कि कैसे स्ट्रोक के खतरे को किया जा सकता है कम। आइए देखते हैं यह वीडियो।

सावधानी बरतनी है जरूरी

डॉक्टर प्रियंका कहती हैं कि बहुत सारे लोगों के मन में यह सवाल होता है कि मैं स्टॉक के बारे में ज्यादा क्यों नहीं बात करती हूं। ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल के बारे में बातें करती थी हूं तो ऐसा क्यों। इसका एक कारण है यह है कि इलाज से बेहतर रोकधाम है और स्ट्रोक वही है। डॉक्टर प्रियंका कहती है स्ट्रोक होता है पैरालिसिस का अटैक होता है तो इसपर सावधानियां बरतनी जरूरी है।

इन फैक्टर पर ध्यान दें

पैरालिसिस अटैक की मुख्य वजह क्या है। इस बारे में डॉक्टर प्रियंका शेहरावत कहती हैं कि इसके मुख्य कारण की बात करें तो इसमें हाई ब्लड प्रेशर, हाई शुगर, हाई कोलेस्ट्रॉल, स्मोकिंग और अल्कोहल। अगर आप इन फेक्टर का ध्यान नहीं रखते हैं तो आप में स्ट्रोक के चांसेस बढ़ जाएंगे इसलिए इन फैक्टर पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है।

ट्रीटमेंट में समय रखता है मायने

स्ट्रोक अगर हो गया है और पैरालिसिस हो गया है तो पहले 24 घंटे आपके लिए काफी अहमियत रखते हैं। इस दौरान आपको न्यूरोलॉजिस्ट से मिलना चाहिए क्योंकि 72 घंटे काफी अहम होते हैं जिसमें आपकी रिकवरी काफी तेजी से होती है। उसके बाद रिकवरी सिर्फ एक्सरसाइज, डाइट और लाइफस्टाइलमें बदलाव के जरिए ही आती है।

अल्कोहल है नुकसानदायक

डॉक्टर के मुताबिक स्ट्रोक में दवाई देने का मतलब होता है ताकि आपको नेक्स्ट स्ट्रोक ना हो जो कम किया जा सकता है इसलिए रिस्क फैक्टर को पहले स्टॉक से पहले ही कंट्रोल में करना बहुत जरूरी है। डॉ प्रियंका कहती है कि अब हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने भी इस बात की जानकारी दे दी है कि कोई भी अल्कोहल आपके शरीर के लिए फायदेमंद नहीं है।यह आपके शरीर के अलग-अलग हिस्से को प्रभावित करती है इसीलिए स्ट्रोक को रोकने के लिए रिस्क पर ध्यान दें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bengaluru Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Viral Video

अप्रैल 14, 2026

Health Tips

अप्रैल 14, 2026

Hair Removal Cream Veet

अप्रैल 14, 2026

Chandrika Dixit

अप्रैल 14, 2026

Chand Mera Dil

अप्रैल 14, 2026