---Advertisement---

US F 15: कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट की निकली हवा, आग की लपटों में घिरे लड़ाकू विमान हुआ धड़ाम; ईरान ने शेयर किया वीडियो

US F 15: कुवैत में एक अमेरिकी एफ-15 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 2, 2026 3:11 अपराह्न

US F 15
Follow Us
---Advertisement---

US F 15: सोमवार सुबह कुवैत में एक अमेरिकी एफ-15 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। देश के रक्षा मंत्रालय ने बाद में बताया कि कई अमेरिकी विमान दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। वहीं ईरान की तरफ से इसका वीडियो शेयर किया गया है। गौरतलब है कि अमेरिका-इजरायल लगातार ईरान पर हमला कर रहा है। तो दूसरी तरफ ईरान मीडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य अड्डो पर निशाना बना रहा है। इसे लेकर कुवैत आर्मी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से इसकी जानकारी दी है।

US F 15 फाइटर जेट क्रैश पर कुवैत आर्मी ने दी जानकारी

कुवैत आर्मी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि आज सुबह कई अमेरिकी सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए, लेकिन उनके चालक दल पूरी तरह सुरक्षित हैं।

उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों ने तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू किया, जिसके तहत चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया और उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जांच और आवश्यक चिकित्सा देखभाल के लिए अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत स्थिर है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि घटना की परिस्थितियों के संबंध में मित्र अमेरिकी सेनाओं के साथ सीधा समन्वय किया गया और संयुक्त तकनीकी उपाय किए गए। उन्होंने पुष्टि की कि संबंधित अधिकारी घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं और उन्होंने आधिकारिक सूत्रों से जानकारी प्राप्त करने का आह्वान किया।

फाइटर जेट क्रैश का वीडियो हुआ वायरल

Al Jazeera English ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि वीडियो में कुवैत में एक सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का क्षण कैद है, जिसमें चालक दल जलते हुए विमान से बाहर निकल रहा है।

दुर्घटनास्थल पर पहुंचे निवासियों ने बताया कि विमान और चालक दल अमेरिकी थे, जबकि देश के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की कि वे अमेरिकी लड़ाकू विमान थे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे फाइटर जेट तेजी से नीचे की और गिर रहा है। इसके अलावा अन्य फाइटर जेट के भी गिरने की खबर सामने आ रही है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 2, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 2, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 2, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 2, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 2, 2026

Hezbollah

मार्च 2, 2026