---Advertisement---

Viral Video: कूलर और TV वाली मॉर्डन झोपड़ी के आगे फेल हुआ 5 स्टार होटल, देखते ही हो जाएंगे फैन

Viral Video: झोपड़ी की खूबसूरती ने लोगों को काफी आकर्षित किया है। इस पर लोगों की अच्छी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 14, 2024 3:48 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: देश में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। इस चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। पहाड़ों से लेकर मैदानों में आग बरस रही है। लोग इससे बचने के लिए एक से बढ़कर एक हाईटेक तरीके निकाल रहे हैं। लेकिन उसके बाद भी उन्हें इस गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। इस बीच इंटरनेट पर एक Viral Video काफी छाया हुआ है। इस वीडियो में गर्मी को मात देने का शुद्ध देसी जुगाड़ लगाया हुआ है। जिसे देखकर लोग बोल रहे हैं कि, इसके सामने 5 स्टार होटल भी फेल हो गए हैं।

5 स्टार झोपड़ी लोगों को आ रही पसंद

दरअसल, इंटरनेट पर एक मॉर्डन झोपड़ी वायरल हो रही है। इस झोपड़ी में कूलर के साथ एक TV लगा हुआ है। इन सुविधाओं को देख लोग इसे 5 स्टार होटल से भी बेस्ट बता रहे हैं। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, टायरों वाली गाड़ी में एक झोपड़ी दिख रही है। जिसमें कूलर से लेकर टीवी तक जैसी सुविधाएं दी गई हैं। ये झोपड़ी अंदार से बहुत ही ज्यादा खूबसूरत है। ये एक चलता फिरता घर है। इस वीडियो को ज़िन्दगी गुलज़ार है ! नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

https://twitter.com/Gulzar_sahab/status/1801300207600287787

Viral Video देख जमकर दे रहे प्रतिक्रिया

इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, “इसके आगे तो दुनिया के महंगे महंगे होटल भी फेल हैं।” इस वीडियो पर अब तक 3 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, इस पर कई सारे कमेंट भी आ रहे हैं । इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इंटरनेट यूजर्स को ये झोपड़ी किसी महल से कम नहीं लग रही है। वो इसकी सुविधाओं से काफी प्रभावित हो रहे हैं। यही वजह है कि, वो इस वीडियो पर काफी प्यार लुटा रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Viral Video

अगस्त 30, 2026

Bahraich Viral Video

अगस्त 30, 2026

Nepal Tibet Flood

अगस्त 30, 2026

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026