---Advertisement---

Viral Video: कांवड़ यात्रा खंडित होने का आरोप! मेरठ में आक्रोशित कांवड़ियों ने कार चालक की कर दी धुनाई, देखें वीडियो

Viral Video: सावन का पवित्र महीना 22 जुलाई से ही शुरू हो गया है। ऐसे में देश के विभिन्न हिस्सों से भगवान भोलेनाथ के भक्त कांवड़ यात्रा में हिस्सा लेकर विभिन्न शिवालयों की ओर जलाभिषेक करने के लिए अग्रसर हो रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 26, 2024 1:30 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सावन का पवित्र महीना 22 जुलाई से ही शुरू हो गया है। ऐसे में देश के विभिन्न हिस्सों से भगवान भोलेनाथ के भक्त कांवड़ यात्रा में हिस्सा लेकर विभिन्न शिवालयों की ओर जलाभिषेक करने के लिए अग्रसर हो रहे हैं। इसी बीच कहीं-कहीं से कांवड़ यात्रा के दौरान मार-पीट से जुड़ी खबरें भी सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो जा रही हैं।

ताजा जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) जिले में आज भी आक्रोशित कांवड़ियों ने कांवड़ यात्रा खंडित होने के आरोप में एक कार चालक की जमकर धुनाई कर दी है। इसके बाद कांवड़ियों ने कार को भी बीच सड़क पर ही तोड़ डाला है। इस पूरे प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और जमकर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कांवड़ यात्रा खंडित होने का आरोप!

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से जुड़ा एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की मानें तो आज आक्रोशित कांवड़ियों ने कांवड़ यात्रा खंडन करने के आरोप में एक मुस्लिम कार चालक को निशाना बनाया है।

सचिन गुप्ता नामक एक्स हैंडल यूजर की ओर से जारी किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मेरठ में कार की टक्कर लगने के बाद कांवड़ियों द्वारा कार सवार एक युवक को पकड़ लिया गया है। इसके बाद उसकी खूब पिटाई होती है और कपड़े फाड़ दिए जाते हैं। कार सवार 2 युवकों ने तो भागकर अपनी जान बचाई। कांवड़ियों का कहना है कि गाड़ी के टक्कर से उनकी कांवड़ यात्रा खंडित हो चुकी है।

बीच सड़क हुई तोड़-फोड़

मेरठ में नेशनल हाईवे पर कांवड़ियों एक जत्था जलाभिषेक के लिए कांवड़ यात्रा में हिस्सा लेकर जा रहा था। इसी दौरान एक कार से कांवड़ यात्रियों की भिडंत हो गई जिसके गबाद मामला अनियंत्रित होते हुए मार-पीट तक पहुंच गया। जानकारी के मुताबिक कार में 4 मुस्लिम युवक सवार थे जिसमे 3 तो भागने में सफल रहे जबकि एक युवक कांवड़ियों के हत्थे चढ़ गया जिसकी खूब पिटाई हुई।

कांवड़ियों ने इसके अलावा बीच सड़क पर ही टक्कर मारने वाली गाड़ी को भी तोड़ दिया और गाड़ी पर अंधाधुंध डंडे बरसाए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सड़क के बीचो-बीच गाड़ी को तोड़ा जा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chitrakoot Video

अक्टूबर 22, 2026

Rain Alert 22 October 2026

अक्टूबर 21, 2026

Barabanki Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 21, 2026

Viral Video

अक्टूबर 21, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 21, 2026