---Advertisement---

Viral Video: गोल गप्पे से बना अद्भुत दुर्गा पूजा पंडाल लोगों को कर रहा हैरान, यहां देखें नवरात्रि की सबसे खूबसूरत वीडियो

Viral Video: पानी पूरी से बना एक दुर्गा पूजा का पंडाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इसे कोलकाता का बताया जा रहा है। जी हां, वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पानी पूरी से पूरे पंडाल को सजाया गया है और एक-एक नक्काशी और सजावट देखने लायक है।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 18, 2023 10:25 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: वैसे तो भारत भर में दुर्गा पूजा का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन कोलकाता में इसका अलग खुमार दिखता है। यहां के पंडाल से लेकर मां दुर्गा तक की झलक अलग दिखती है। बंगाली लोगों में दुर्गा पूजा सेलिब्रेशन काफी अलग तरीके से किया जाता है। यह बात हम नहीं कह रहे हैं बल्कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी कोलकाता की क्रिएटिविटी और पंडाल के फैन हो जाएंगे। जी हां, यह पंडाल यूनिक थीम को लेकर लोगों के बीच काफी चर्चा में है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

पुचका के अंदर बैठी दुर्गा मां की झलक

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को कोलकाता के दक्षिणी उपनगर बेहाला का बताया जा रहा है। इस पंडाल की खासियत यह है कि इसको पुचके से बनाया गया है। पुचका यानी पानी पूरी जिसे आप गोलगप्पा भी कहते हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि इसमें गोलगप्पे से पूरे पंडाल को सजाया गया है और अलग-अलग नक्काशी की गई है। इतना ही नहीं एक बड़े गोलगप्पे के अंदर बैठी हुई दुर्गा मां की मूर्ति है जो इसे खास बना रही है। वीडियो में इस पंडाल की झलक देख लोग खूब इंप्रेस हो रहे हैं।

क्रिएटिविटी देख लोग कर रहे तारीफ

अद्भुत नजारे से लोगों की निगाहें नहीं हट रही है। गोलगप्पे और पत्तल की प्लेट से दीवारों को भी सजाया जा रहा है। वहीं मां दुर्गा के इस पंडाल को देख लोग शॉक्ड रह गए हैं।यह थीम वाकई काफी खास है जिसे देखने के बाद शायद आपके भी होश उड़ जाए। कोलकाता के गोलगप्पे यानी पुचका काफी पॉपुलर है और ऐसे में पानी पूरी से ही पंडाल को बनाया गया। यह क्रिएटिविटी वाकई इंप्रेस करने के लिए काफी है।

खूब मिल रहे वीडियो पर लाइक्स

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर शेयर किया जा रहा है और लोगों के बीच यह चर्चा में है। बिजनेस टाइकून हर्ष गोयनका ने इसे एक चैनल से शेयर कर झलक दिखाई है जिसके कैप्शन में लिखा, “कोलकाता का दुर्गा पंडाल जहां पुचका (पानी पूरी) दिव्य वास्तुकला से मिलता है। वास्तव में एक स्वर्गीय संयोजन।” इस वीडियो को अब तक खूब लाइक्स और कमेंट मिल चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Leave a Comment