---Advertisement---

Viral Video: जूम मीटिंग में हिन्दी बोलने पर भड़के सहकर्मी! कर्मचारी को सुनाई खरी-खोटी, वायरल हुआ ‘डिजीटल फाइट’ का वीडियो

Viral Video: भारतवर्ष के साथ देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में भाषा को एक माध्यम के रुप में ही जाना जाता है जिसकी मदद से व्यक्ति अपनी बात दूसरों से कह सकें व दूसरों की बात को आसानी से समझ सके।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 2, 2024 4:19 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: भारतवर्ष के साथ देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में भाषा को एक माध्यम के रुप में ही जाना जाता है जिसकी मदद से व्यक्ति अपनी बात दूसरों से कह सकें व दूसरों की बात को आसानी से समझ सके। हालाकि इसके कई प्रकार भी हैं और समय व स्थान के साथ अलग-अलग भाषाओं को लेकर जंग देखने को मिलती रहती है। वर्तमान की बात करें तो सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे किसी संस्था से जुडे़ लोग जूम मीटिंग कर नए साल की योजना बनाते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान मीटिंग में शामिल एक कर्मचारी हिन्दी भाषा में अपनी बातों को रखता है जिसको लेकर उसके सहकर्मी भड़क उठते हैं और उसे खरी-खोटी सुनाने लगते हैं। हालाकि अन्य कर्मचारियों के बीच-बचाव के बाद मामले को सुलझाया जा सकता है। इस पूरे प्रकरण का वीडियो (Video) अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसको लेकर यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

वायरल हुआ वीडियो

जूम मीटिंग के माध्यम से बात-चीत कर रहे सहकर्मियों के बीच हुई ‘डिजीटल फाइट’ का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को ‘घर के कलेश’ नामक एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सहकर्मी अपने दूसरे कर्मचारी से अंग्रेजी में बात करने का अनुरोध कर रहे हैं। हालाकि टीम का सदस्य अंग्रेजी बोलने में असमर्थ्य होते हुए फिर हिन्दी बोलने लगता है जिसको लेकर बहसबाजी शुरू हो जाती है। इसके बाद अन्य सहकर्मी बीच-बचाव कर मामले को सुलझाते देखे जे सकते हैं। अब इस पूरे प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर ‘घर के कलेश’ नामक एक्स हैंडल से जारी किए गए वीडियो को लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं। इस पूरे प्रकरण में यूजर्स भी जमकर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे हैं। कोई हिन्दी को मातृ भाषा करार करते हुए गर्व की बात कर रहा है तो कोई इसे डिजीटल फाइट की संज्ञा दे रहा है। वहीं कई यूजर्स ऐसे भी हैं जो कि इसे फन के तौर पर ले रहे हैं और अपनी बात रख रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026