---Advertisement---

Viral Video: ग्रेटर नोएडा में दुकानदार पर टूटी भीड़, थप्पड़-घूंसे बरसाते हुआ वीडियो वायरल

Viral Video: ग्रेटर नोएडा से एक बेहद हैरान कर देने वाली Viral Video सामने आ रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, किस तरह से एक दुकानदार पर कुछ लोग बुरी तरह से टूट पड़े। इस वीडियो में 8 से 10 लोग दुकानकार को खींच रहे हैं और जमकर थप्पड़-घूंसे बरसा रहे ...

Read more

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मार्च 7, 2024 6:16 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: ग्रेटर नोएडा से एक बेहद हैरान कर देने वाली Viral Video सामने आ रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, किस तरह से एक दुकानदार पर कुछ लोग बुरी तरह से टूट पड़े। इस वीडियो में 8 से 10 लोग दुकानकार को खींच रहे हैं और जमकर थप्पड़-घूंसे बरसा रहे हैं। इस दौरान दुकान में मौजूद महिला सहित दो अन्य लोग भी इस लड़ाई को रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन ये भीड़ मानती नहीं है। बल्कि पकड़कर फिर से पिटने लग जाती है। ये वीडियो काफी विचलित करने वाली है। क्योंकि जिस तरह से एक इंसान पर इतने सारे लोग हमला करने लगे हैं। उसे देखकर तो यही लग रहा है कि, मानों भीड़ काफी गुस्से में है।

ग्रेटर नोएडा में दुकानदार की पिटाई का Viral Video

ये वीडियो ग्रेटर नोएडा वेस्ट सोसाइटी की एक फार्मेसी का बताया जा रहा है। ये घटना 6 मार्च की है जो कि, सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की खोज कर रही है। इस घटना के वीडियो को Arhant Shelby नाम के एक्स पेज से शेयर किया गया है। इस पिटाई की वीडियो शुरुआत में देखा जा सकता है कि, दुकान पर काफी लोग दिख रहे हैं। इस दौरान अचानक एक शख्स किसी बात पर दुकानदार के थप्पड़ मार देता है। जिसके बाद वहां पर मौजूद अन्य लोग उस पर टूट पड़ते हैं और आदमी को बुरी तरह से पिटना शुरु कर देते हैं।

घटना का वीडियो हुआ वायरल

दुकान में मौजूद लोग इस विवाद को खत्म करने की काफी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन ये भीड़ पीछे हटने को तैयार नहीं है। इस वीडियो पर अब तक 600 व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों की प्रतिक्रिया आ रही है। इस घटना के पीछे की असल वजह सामने नहीं आ सकी है। लेकिन आपको बता दें, पिछले कुछ दिनों से ग्रेटर नोएडा से इस तरह की खबरें काफी सामने आ रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026