---Advertisement---

Viral Video: ‘नीचे उतरता है या..’ टिकट कैंसिल होने के बाद भी TTE से मुंहजोरी कर रहे लड़कों की कर्मचारी ने बजाई बैंड, देखें कैसे दुत्कारते हुए भगाया

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक Train Viral Video जमकर छाया हुआ है। इसमें टिकट कैंसिल करने के बाद AC कोच पर यात्रा कर रहे लड़कों की क्लास TTE लगा रहा है। इस दौरान इनमें काफी तीखी बहस देखने को मिल रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 20, 2025 11:47 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: झूठ बोलकर 3AC कोच में यात्रा करते लड़कों की टीटीई ने जमकर क्लास लगाई है। अब इस घटना का वायरल वीडियो Social Media पर काफी देखा जा रहा है। दरअसल , एक युवक अपने दोस्तों के साथ मिलकर 3AC का टिकट कैंसिल होने के बाद भी ट्रेवल कर रहा था। जब जांच अधिकारी ने इसका कारण पूछा तो उसने झूठ बोलते हुए बताया कि, रेलवे ने ऑटोमैटिक उसका टिकट कैंसिल कर दिया है। लड़के रेलवे अधिकारी को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन टीटीई उनके झूठ में नहीं फंसा और जमकर क्लास लगा दी।

काउंटर कैंसिल टिकट पर यात्रा कर रहे लड़कों की TTE ने लगाई क्लास

इस Train Viral Video को X पर Ghar Ke Kalesh हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

वीडियो में टीटीई कैंसिल टिकट पर यात्रा कर रहे लड़कों की जमकर क्लास लगा रहा है और कह रहा है कि, नीचे उतर रहे हो यो फिर Railway Protection Force को बुलाना है। इस दौरान युवक लगातार जांच अधिकारी से बहस कर रहे हैं और रेलवे की ही गलती बताने की कोशिश कर रहे हैं। 3AC का मुफ्त में मजा लेना इन युवकों को भारी पड़ गया। ये घटना कौन सी ट्रेन और रेलवे स्टेशन की इसकी कोई आधिकारिक जानकारी तो उपलब्ध नहीं है। लेकिन इस पर यूजर्स की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Viral Video देख क्या बोल रहे यूजर्स?

इस वायरल वीडियो को एक्स पर 19 मार्च को अपलोड किया गया था। वीडियो पर 2 लाख 41 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर गुस्सा करते हुए कमेंट करता है कि, “ये गलत है यार ये कैंसिल वाले लोग AC में चढ़ जाते है फिर दादागिरी करते है “। दूसरा लिखता है, ” जब कैंसल्ड था तो वह सीट किसी और को मिली होगी ? लेकिन वह खुद बैठा हुआ है।” वीडियो देख तीसरा यूजर लिखता है कि, “पुलिस बुलाकर बाहर निकालो।”

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Ek Din Trailer

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026