---Advertisement---

Viral Video: अय्याशी! घर से गायब हुई महिला के साथ ‘दरोगा जी’ की अश्लील हरकत, बैड टच मामले में पुलिस का बड़ा बयान

Viral Video: सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर यूपी का 'कानपुर शहर' (Kanpur) सुर्खियों में है। दरअसल कानपुर शहर से जुड़ा 'बैड टच' का एक मामला तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक दरोगा की अय्याशी सामने आई है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 21, 2024 3:28 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर यूपी का ‘कानपुर शहर’ (Kanpur) सुर्खियों में है। दरअसल कानपुर शहर से जुड़ा ‘बैड टच’ का एक मामला तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक दरोगा की अय्याशी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक कानपुर शहर की एक महिला अपने घर से लापता हो गई थी।

महिला की गुमशुदगी से जुड़े मामले की तहकीकात और उसे खोजने के लिए परिजनों ने रेल बाजार पुलिस थाने में शिकायत की थी। इसके बाद महिला का पता लगाया गया। महिला का पता लगने के बाद उसे वापस लाने गए दरोगा ने उस महिला के साथ बैडटच किया। इस पूरे प्रकरण में अब पुलिस का अहम बयान सामने आया है जिससे जुड़ा क्लिप (Viral Video) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Viral Video- DCP का बड़ा बयान

सोशल मीडिया पर महिला की गुमशुदगी और उसके साथ हुए बैड टच से जुड़े मामले में कानपुर डीसीपी एसके सिंह का अहम बयान सामने आया। डीसीपी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि गुमशुदगी से जुड़े इस मामले में शिकायत पत्र मिलने पर चौकी इंचार्ज कैथुलगंज गजेन्द्र सिंह को इस मामले की जिम्मेदारी दी गई।

दरोगा गजेन्द्र सिंह ने इस मामले में कार्रवाई कर युवति को बरामद किया। हालाकि मामले में दरोगा द्वारा महिला के साथ बैड टच या अश्लील हरकत की बात सामने आई। इस प्रकरण में विभागीय जांच की गई तो दरोगा पर लगे आरोपों की पुष्टि हुई। बैड टच से जुड़े आरोप की पुष्टि के बाद दरोगा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। डीसीपी एसके सिंह द्वारा दिया ये बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है और इसके लेकर खूब खबरें बन रही हैं।

‘मुंबई पहुंच गई थी महिला’

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कानपुर प्रकरण में पीड़ित महिला मुंबई पहुंच गई थी। पुलिस द्वारा किए गए जांच में महिला के मुंबई पहुंचने का पता चला जिसके बाद दरोगा गजेन्द्र और महिला सिपाहियों को उसे लेने मुंबई भेजा गया। आरोप है कि मुंबई से लौटने के दौरान ही दरोगा ने पीड़ित महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए बैड टच किया। दरोगा के इस कुकृत्य को महिला सिपाहियों ने भी देखा और डीसीपी से इस मामले की शिकायत की, जिसके बाद कार्रवाई हुई है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026