---Advertisement---

Viral Video: चुनावी प्रचार के दौरान गुस्से से लाल हुए डिप्टी सीएम! समर्थक को जड़ा जोरदार तमाचा; देखें वीडियो

Viral Video: देश के विभिन्न हिस्सों में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार जारी है। इस क्रम में सभी पार्टियों के नेता लगातार रोडशो कर रहे हैं और साथ ही जनसभा को भी संबोधित करने का काम कर रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 5, 2024 6:43 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: देश के विभिन्न हिस्सों में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार जारी है। इस क्रम में सभी पार्टियों के नेता लगातार रोडशो कर रहे हैं और साथ ही जनसभा को भी संबोधित करने का काम कर रहे हैं। हालाकि इसी दौरान नेताओं के कुछ कृत्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है।

ताजा जानाकारी के अनुसार कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी.के शिवकुमार बीती रात हावेरी के सावनूर शहर में चुनावी प्रचार-प्रसार के दौरान कुछ इस कदर गुस्सा हुए कि उन्होंने अपने समर्थक को ही जोरदार तमाचा दे मारा। इस पूरे प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

चुनावी प्रचार के दौरान गुस्से से लाल हुए डिप्टी सीएम

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी.के शिवकुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे वो अपने समर्थक को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि डिप्टी सीएम को प्रचार के दौरान इतना गुस्सा आया कि उन्होंने कांग्रेस नगर पालिका सदस्य को ही थप्पड़ जड़ दिया।

इस वायरल वीडियो को बीजेपी कर्नाटक के आधिकारिक एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। यूजर्स वीडियो को देखकर तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं।

यूजर्स दे रहे रिएक्शन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कई यूजर्स इसके लिए मुहब्बत की दुकान तो कई कार्यकर्ताओं की इज्जत जैसी बातें लिख रहे हैं।

हालाकि इस वीडियो के संबंध में अभी डिप्टी सीएम डी.के शिवकुमार की ओर से कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Khatron Ke Khiladi 15

जुलाई 1, 2026

Bulandshahr Viral Video

जुलाई 1, 2026

Viral Video

जुलाई 1, 2026

Toxic

जुलाई 1, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 1, 2026

Gaurav Khanna Akansha Chamola Divorce

जुलाई 1, 2026