---Advertisement---

Viral Video: ‘पाकिस्तान’ में मिलता है अच्छा…! जानें MS Dhoni के इस दावे को लेकर क्यों बन रही सुर्खियां

Viral Video: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने खेल के मैदान से भले ही दूरी बना ली हो लेकिन समय-समय पर उनको लेकर सुर्खियां बनती रहती है। कभी वो विदेशों में छुट्टियां मनाते नजर आते हैं तो कभी अपनी फेवरेट बाइक्स और कार में सवारी करते।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 30, 2023 3:13 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने खेल के मैदान से भले ही दूरी बना ली हो लेकिन समय-समय पर उनको लेकर सुर्खियां बनती रहती है। कभी वो विदेशों में छुट्टियां मनाते नजर आते हैं तो कभी अपनी फेवरेट बाइक्स और कार में सवारी करते। ऐसे में आज फिर एक बार पूर्व भारतीय कप्तान को लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं। दरअसल महेन्द्र सिंह धोनी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Viral) हो रहा है जिसमे वो लोगों को अच्छे खाने के लिए पाकिस्तान जाने की सलाह देते नजर आ रहे हैं। ऐसे में ये दावा किया जा रहा है धोनी को पाकिस्तानी खाने बहुत पसंद हैं।

वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर महेन्द्र सिंह धोनी से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हिमांशु प्रीक नामक एक्स सोशल मीडिया हैंडल यूजर द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो (Video) में धोनी ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि “यू शूड गो टू पाक्सिस्तान वन्स फॉर फूड, इट्स अमेजिंग।” इसका आशय है कि “आपको अच्छे खाने के लिए एक बार पाकिस्तान जाना चाहिए। वहां बेहतरीन खाना मिलता है।” उनके इस कथन के बाद सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बन रही हैं और लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कोई पाकिस्तानी खाने के बेहतरीन स्वाद की बात कर रहा है तो कोई महेन्द्र सिंह धोनी को ट्रोल करता नजर आ रहा है।

यूजर्स ने जमकर दी प्रतिक्रिया

महेन्द्र सिंह धोनी द्वारा पाकिस्तानी खाने की तारीफ करने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं। इस वीडियो पर यूजर्स भी जमकर रिएक्सशन देते नजर आ रहे हैं। इसके तहत यूजर्स उन्हें ट्रोल करते भी नजर आए। दरअसल भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध काफी हद तक प्रभावित हैं और ऐसे परिस्थिति में धोनी द्वारा पाकिस्तान में अच्छा खाना मिलने की बात करना ज्यादातर यूजर्स को हजम नहीं हो रहा। वहीं कई ऐसे भी सोशल मीडिया यूजर्स हैं जो धोनी की सराहना करते नजर आ रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kiss Day 2026

फ़रवरी 13, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026