---Advertisement---

Viral Video: IndiGo की फ्लाइट लेट होने पर भड़का यात्री, पायलट को जड़ दिया जोरदार मुक्का; वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल के दौर में कब छोटी सी खबर भी देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में अपना पैर पसार लेती है इसके बारे में अनुमान लगा पाना भी लगभग असंभव है। देश के विभिन्न हिस्सों से लोगों के कृत्य क्लिप के रुप में तेजी से वायरल हो जाते हैं जिसको लेकर खूब खबरें भी बनती हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 15, 2024 12:13 अपराह्न | Updated: जनवरी 15, 2024 6:18 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल के दौर में कब छोटी सी खबर भी देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में अपना पैर पसार लेती है इसके बारे में अनुमान लगा पाना भी लगभग असंभव है। देश के विभिन्न हिस्सों से लोगों के कृत्य क्लिप के रुप में तेजी से वायरल हो जाते हैं जिसको लेकर खूब खबरें भी बनती हैं। कुछ इसी तरह का एक वीडियो (Video) एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल IndiGo की एक फ्लाइट लेट होने पर विमान में बैठा यात्री कुछ इस कदर भड़क उठा कि उसने पायलट को ही जोरदार मुक्का जड़ दिया। इस पूरे प्रकरण का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Viral) हो रहा है जिसको लेकर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

IndiGo की फ्लाइट लेट होने पर पायलट को जड़ा मुक्का

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा इस संबंध में इमेज जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार राजधानी दिल्ली से गोवा जाने वाली IndiGo की एक फ्लाइट किसी कारण से लेट हो गई थी। इसको लेकर पायलट द्वारा अनाउंसमेंट किया जा रहा था। इस अनाउंसमेंट के दौरान ही एक यात्री फ्लाइट लेट होने के कारण इस कदर भड़क उठा कि उसने विमान के पायलट को जोरदार मुक्का दे मारा। बताया जा रहा है कि ये घटना रविवार शाम की है जब दिल्ली से गोवा जाने वाली फ्लाइट में यात्री द्वारा ऐसा कृत्य किया गया। इस मारपीट के दौरान एक अन्य यात्री व कैबिन क्रू की एक महिला कर्मचारी ने बीच बचाव किया जिससे मामले पर नियंत्रण पाया जा सका।

यात्री द्वारा किए गए मारपीट का वीडियो (Video) Capt_CK के आधिकारिक एक्स हैंडल से जारी किया गया है।

प्रशासन ने लिया मामले का संज्ञान

दिल्ली से गोवा जाने वाली IndiGo की फ्लाइट में पायलट को मुक्का मारने का प्रकरण अब पुलिस की संज्ञान में है। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि घटना को लेकर पुलिस प्राथमिकी दर्ज की गई है और विमान में अभद्रता और पायलट के साथ मारपीट करने वाले आरोपी यात्री को हिरासत में लिया गया है।

प्रशासन का दावा है कि आरोपी पर नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी जिससे कि इस तरह के प्रकरण पर रोकथाम लगाया जा सके।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026