---Advertisement---

Viral Video: पहली बार मंत्री बने प्रतापराव जाधव तराजू से गिरे धड़ाम, वीडियो जमकर हो रहा है वायरल

Viral Video: आए दिन सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते है। इसी बीच एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 14, 2024 6:34 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आए दिन सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते है। इसी बीच एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जो शख्स दिख रहे है, वह महाराष्ट्र के बुलढाना जिले के सांसद और पहली बार मोदी सरकार में केंद्र में मंत्री बने प्रतापराव जाधव है। मालूम हो कि प्रतापराव जाधव एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच थे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्रतापराव जाधव तराजू से नीचे गिर गए गनीमत यह रही कि उन्हें कोई चोट नहीं आई।

जमकर वायरल हो रहा है वीडियो

https://twitter.com/GhandatMangal/status/1801580932476112913

जानकारी के मुताबिक पहली बार मंत्री बने बुलढाना के शिवसेना शिंदे गुट के सांसद प्रतापराव जाधव बुलढाना जिले के दौरे पर आए थे। इस दौरान लोगों ने उनका जमकर स्वागत किया। कुछ समर्थकों ने गेस्ट हाउस के बाहर एक कार्यक्रम रखा था जसमें मंत्री जी को लेटर बुक से तौलना था। किताबें गरीब बच्चों में बांटी जानी थी। तराजू के एक पलड़े में लेटर बुक्स रखी थीं, और जैसे ही मंत्री महोदय तराजू के दूसरे पलड़े पर बैठे वैसे ही तराजू का एक हिस्सा टूट गया और मंत्री जी धड़ाम से गिर गए। अच्छी बात यह रही कि उन्हें कोई चोट नहीं आई। हालांकि बाद में दुबारा मंत्री जी को पलड़े में बिठाया गया और किताबें तोली गई।

कौन है प्रतापराव जाधव

पहली बार मोदी कैबिनेट में मंत्री और चार बार से सांसद प्रतापराव जाधव महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के वरिष्ठ नेता हैं। जाधव बुलढाणा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और वे कई बार लोकसभा और महाराष्ट्र विधानसभा दोनों के लिए चुने जा चुके हैं। इस बार मोदी कैबिनेट में उन्हें राज्य मंत्री के तौर पर आयुष मंत्रालय(स्वतंत्र प्रभार) दिया गया है। सबसे खास बात यह है कि उनका मंत्री बनने का सफर काफी लंबा रहा है। उन्होंने अपनी राजनीति करियर की शुरूआत सरपंच के रूप में की थी जिसके बाद वह विधायक बने फिर सांसद और फिर केंद्र में उन्हें मंत्री पद मिला।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

मार्च 5, 2026

Greater Noida Video

मार्च 5, 2026

Anurag Dobhal

मार्च 5, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 5, 2026

Lara Dutta

मार्च 5, 2026

Nitish Kumar

मार्च 5, 2026