---Advertisement---

Viral Video: प्रिंसिपल ने सरकारी स्कूल को बनाया ब्यूटी पार्लर! काली करतूत छिपाने के लिए टीचर के साथ की मारपीट

Viral Video: स्कूल को ब्यूटी पार्लर में बदलकर प्रधानाध्यापिका चला रही थी काला धंधा। शिक्षिका अमन खान ने किया पर्दाफाश तो बौखला गई संगीता सिंह, वीडियो हुआ वायरल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 19, 2024 12:19 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: क्या कभी आपने सुना है कि स्कूल को ब्यूटी पार्लर बना दिया गया। शिक्षा के मंदिर में कई बच्चों का भाग्य बनता है और वह वहां शिक्षा लेने के लिए आते हैं। जब इसे ही ब्यूटी पार्लर बना दिया जाए और वह भी प्रिंसिपल के हाथों तो यह सुनने में ही थोड़ा अजीब लगता है। यह कोई मनगढंत कहानी नहीं बल्कि सच्चाई है जो यूपी के उन्नाव से सोशल मीडिया पर चर्चा में है। ना सिर्फ यह काली करतूत बल्कि इसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है जिसमें सरकारी स्कूल में मुफ्त की रोटी तोड़ने वाली प्रिंसिपल स्कूल को ब्यूटी पार्लर में तब्दील कर सुर्खियों में आ गई है।

स्कूल में फेशियल एंजॉय करती दिखीं प्रिंसिपल

https://twitter.com/ManojSh28986262/status/1780935951818297524

सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह वायरल हो रही है जिसमें कहा गया है कि यूपी के उन्नाव में प्रधानाध्यापिका ने प्राथमिक विद्यालय को ब्यूटी पार्लर बनाया। प्रिंसिपल का नाम संगीता सिंह है जो किचन में फेशियल कराते हुए वीडियो भी चर्चा में है। ऐसे में सहायक शिक्षिका अमन खान ने प्रधानाध्यापिका का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया लेकिन अमन खान का इस तरह प्रिंसिपल से पंगा लेना उन पर भारी पड़ा। उनके साथ मारपीट की गई क्योंकि उनकी इस हरकत से संगीता सिंह खफा हो गई थी।

सहायक शिक्षिका की कर दी ये हालत

एक और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसमें अमन खान दर्द से कराह रही है क्योंकि प्रधानाध्यापिका ने उनके हाथों को दांत से काट लिया। उनके साथ मारपीट हुई। खून से लतपथ अमन खान ने प्रधानाध्यापिका के खिलाफ बीघापुर कोतवाली में तहरीर दी और जांच जारी है।

प्रधानाध्यापिका की करतूत का पर्दाफाश

Manoj Sharma Lucknow UP ने शेयर कर कहा, “विद्यालय में बच्चो को पढ़ाने के बजाए चल रहा है ब्यूटी पार्लर, हेड शिक्षिका संगीता सिंह का किचन में फेशियल कराते वीडियो !! शिक्षण के बजाए रसोई घर मे ‘फेशियल’ करा रही थी हेड शिक्षिका, सहायक शिक्षिका अमन खान ने बनाया शिक्षिका का वीडियो !! हेड मास्टर की करतूत का वीडियो बनाना पड़ा महंगा। सहायक शिक्षिका के वीडियो बनाने से नाराज़ हेड मास्टर संगीत सिंह !! हेड मास्टर संगीत सिंह ने की मारपीट। सहायक शिक्षिका को हेड मास्टर ने दांतो से हांथ में काटा !! खून से लथपथ सहायक शिक्षिका ने हेड अध्यापिका के खिलाफ बीघापुर कोतवाली में तहरीर दी जांच शुरू !! बीघापुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय दादामऊ का मामला !!”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Blood Sugar

अप्रैल 21, 2026

कल का मौसम 21 April 2026

अप्रैल 20, 2026

Heatwave Alert 21 April 2026

अप्रैल 20, 2026

Fatehpur Viral Video

अप्रैल 20, 2026

Iron

अप्रैल 20, 2026

Pati Patni Aur Woh Do Teaser

अप्रैल 20, 2026