---Advertisement---

Viral Video: ‘इस मुल्क की हिफाजत फरमाना…; Operation Sindoor के बाद संसद में फूट-फूटकर रोने लगा पूर्व पाकिस्तानी मेजर Tahir Iqbal

Viral Video: पाक में डर का माहौल इतना है कि पाकिस्तानी संसद में पूर्व मेजर Tahir Iqbal फूट-फूटकर रोते हुए नजर आ रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 8, 2025 5:14 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार टेंशन बढ़ती जा रही। मालूम हो कि 6-7 मई की आधी रात को Operation Sindoor के तहत भारत ने पाक के 9 आतंकी ठिकानों को पूर्ण रूप से तबाह कर दिया था। इसके अलावा बीती रात को भी पाक ने भारत के कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने के ड्रोन और रॉकेट भेजा था, लेकिन भारत ने उसे निष्क्रिय कर दिया। इसी बीच पाक के पूर्व मेजर Tahir Iqbal पाकिस्तानी संसद में रोते हुए नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं अब यूजर्स इस वीडियो पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।

संसद में फूट-फूटकर रोने लगा पूर्व पाकिस्तानी मेजर Tahir Iqbal

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के पूर्व मेजर का Viral Video तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो को बीजेपी नेती अमित मालवीय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है। Operation Sindoor में पाकिस्तान के 100 आतंकी तबाह हो गए है। पाक में डर का माहौल इतना है कि पाकिस्तानी संसद में पूर्व मेजर Tahir Iqbal फूट-फूटकर रोते हुए कह रहा है कि

“मैं इन सब से कहूंगा कि मिल के चलो और अपने रब से रिजू करो कि “ए रब्ब-ए-काबा” हम तेरे आगे दरख्वास्त करते है कि इस मुल्क को हिफाजत फरमाना जो तुने हमे अताह की है। अल्लाह इस मुल्क की हिफाजत फरमाएंगे। आप फिलिस्तिन चले जाएं, कश्मीर चले जाएं, जहां भी जाएंगे मुसलमानों के साथ वह हस्र हो रहा है जो हम सोच भी नहीं सकते”।

Viral Video पर यूजर्स जमकर दे रहे है अपनी प्रतिक्रिया

बता दें कि भारत की कार्रवाई के बाद से ही पाकिस्तान की पूरी तरह से नींद उड़ी हुई है। डर का इतना माहौल हो कि पाक के पूर्व मेजर अपने संसद में फूट-फूटकर रोने लगा। वहीं इस Viral Video पर यूजर्स भी जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है, एक यूजर ने लिखा कि

“इसको बोलो जल्दी ख़तम करे नहीं तो मोदी जी अगला ड्रोन संसद पर भेजने वाले हैं”। एक और यूजर ने लिखा कि

“ये डर हमें अच्छा लगा” गौरतलब है कि बीती रात पाक ने दुबारा भारत के करीब 15 डिफेंस सेंटर पर हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय सेना, रडार ने हमले को पूरी तरह से विफल कर दिया।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 31, 2026

Manisha Bhanwala

अक्टूबर 31, 2026

ISRO

अक्टूबर 31, 2026

Health Tips

अक्टूबर 31, 2026

Health Tips

अक्टूबर 31, 2026

Rain Alert 31 October 2026

अक्टूबर 30, 2026