---Advertisement---

Viral Video: दुल्हन का ‘छम्मक छल्लो’ डांस देख दूल्हा हुआ क्लीन बोल्ड, यूजर्स बोले-‘बंदा फंस गया’

Viral Video: सोशल मीडिया पर छम्मक छल्लो गाने पर डांस करती नई नवेली दुल्हन ने सभी का दिल जीत लिया है। लोग तारीफ करने को मजबूर हो गए हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 24, 2023 10:37 पूर्वाह्न

bride viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: शादी में दूल्हा और दुल्हन पर सभी की नजर रहती है। हर कोई इनके रिएक्शन को कैमरे में कैद करना चाहता है। ऐसा ही एक रिएक्शन से भरा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, लाल लंहगे में एक बेहद खूबसूरत दुल्हन बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के सुपरहिट गाने ‘छम्मक छल्लो’ पर जबरदस्त डांस कर रही है। दुल्हन के डांस स्टेप्स इतने ज्यादा खूबसूरत हैं, कि जो भी इन्हें देख रहा है वो बस देखता ही जा रहा है।

नई दुल्हन का डांस वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, स्टेज पर दुल्हन डांस कर रही है। वहीं पर दूल्हा उसकी खूबसूरती और डांस को निहार रहा है। उसके चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है। दुल्हन अपनी शादी में झूमकर नाच रही है। थोड़ी देर बाद अपनी नई -नवेली दुल्हान के साथ दूल्हा भी थिरकने लगता है। इस दौरान वहां पर मौजूद परिवार वाले काफी खुश हो रहे हैं। इस मूमेंट को कुछ लोग अपने कैमरे में कैद भी कर रहे हैं।कपल की केमिस्ट्री इतनी ज्यादा अच्छी है कि, जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग जमकर तारीफ करने लगे है।

यूजर्स कमेंट करने को हुए मजबूर

इस वीडियो को wedding_tales_nepal नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है। इस डांस वीडियो पर अब तक 4 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, पर यूजर्स काफी जबरदस्त कमेंट करके भी इस नए शादीशुदा जोड़ा की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग कमेंट करके बोल रहे हैं कि, बंदा फंस गया है। ये वीडियो नेपाल का बताया जा रहा है। इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026